डेस्क:
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक विराट को अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। विराट इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में टी-20 टी20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) खेल रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले 3 साल तक खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट ने दमदार वापसी की है और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले ही मुकाबले में किंग कोहली ने 53 गेंदों में 82 रन की धमाकेदार पारी खेल भारत को जीत दिलाई।

पांच नवंबर 1988 को हुआ था जन्म
कोहली का जन्म पांच नवंबर 1988 में राजधानी दिल्ली में हुआ था। कोहली के मां का नाम सरोज कोहली और पिता का नाम प्रेमजी है। कोहली के भाई का नाम विकास जबकि बड़ी बहन का नाम भावना है। भारतीय स्टार बल्लेबाज ने 11 दिसंबर साल 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी। वहीं करीब चार साल बाद यह कपल्स 2021 में नन्हीं पारी के माता पिता बने। अनुष्का ने 11 जनवरी साल 2021 में एक बेटी को जन्म दिया। दोनों कपल्स इस प्यारी गुड़िया को प्यार से ‘वामिका’ नाम से पुकारते हैं।

अनुष्का ने अनोखे अंदाज में किया विश
विराट के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए उनके परिवार, साथी खिलाड़ियों से लेकर प्रशंसकों की तांता लगा है। अनुष्का शर्मा ने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के बर्थडे पर कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उन्हें विश किया है। उन्होंने पति के लिए प्यार नोट भी लिखा है। इन तस्वीरों में विराट का फनी और गूफी अंदाज देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने बेटी वामिका की भी तस्वीर शेयर की है। विराट बेटी वामिका को खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का अपनी पोस्ट में विराट को बर्थडे विश करते हुए अपने प्यार का इजहार किया है और विराट के इस फनी एंगल को दिखाने की कोशिश की है। पोस्ट में लिखा, “आज आपक बर्थडे है मेरे प्यार.. तो जाहिर है, मैंने इस पोस्ट के लिए आपके सबसे अच्छे एंगल और तस्वीरें चुनी हैं… हर स्टेट और फॉर्म और परिस्थितियो में आपको प्यार।”
BCCI ने दी जन्मदिन की बधाई
बीसीसीआई (BCCI) ने भी कोहली को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। बोर्ड ने लिखा है, ‘477 इंटरनेशनल मैच और काउंटिंग जारी है…’
Birthday celebrations ON in Australia ???? ????
— BCCI (@BCCI) November 5, 2022
Happy birthday @imVkohli & @PaddyUpton1 ???? ???? #TeamIndia | #T20WorldCup pic.twitter.com/sPB2vHVHw4
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी दी शुभकामनाएं
विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने कोहली को खास अंदाज में बधाई दी है। टीम ने पूर्व अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डी विलियर्स का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कोहली के बारे में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘डियर विराट कोहली. यहां एक बेहद खास दोस्त की तरफ से एक बेहद खास विश है।’
15 years of greatness and countless memories. We are blessed to be living in the era of @imVkohli. ????????#PlayBold #HappyBirthdayViratKohli pic.twitter.com/AmqZ4Qr0Nf
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November 5, 2022
राजस्थान रॉयल्स ने दी बधाई
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने कोहली की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे किंग कोहली।’
Happy birthday, King Kohli. ???????????? pic.twitter.com/uwuHRdENSG
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) November 4, 2022
सूर्य कुमार यादव ने लिखा #सुरवीर
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने ट्वीट कर लिखा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं@imVkohli भाऊ।आपके साथ और भी कई साझेदारियों की कामना करता हूं। #सुरवीर
Happy Birthday @imVkohli bhau ????
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) November 5, 2022
Wishing for many many more partnerships with you! ????#SurVir ???? pic.twitter.com/2BN9mlNr9f
युजवेंद्र चहल ने लिखा जन्मदिन मुबारक भैया
भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने लिखा कि मैने अपनी यात्रा आपके की शुरूआत आपके साथ की थी। आपको हर साल बढ़ते हुए देखकर बहुत गर्व होता है। एक महान बल्लेबाज और एक महान व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक,भैया @imVkohli
Started my journey with you and can’t be more proud to see you grow every year
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) November 5, 2022
As a batsmen and a person
Happy Birthday ???? bhaiya @imVkohli ???? pic.twitter.com/1LhcODYMc9