अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ।
झारखंड के चतरा जिले में टीपीसी उग्रवादियों ने गुरुवार देर रात टंडवा थाना क्षेत्र के सतबहियां में गोलीबारी की।
हजारीबाग के चौपारण प्रखंड पंचायत पांडेयबारा के ग्राम सेलहारी स्थित सिंचाई विभाग के सरकारी भवन से उत्पाद विभाग ने लगभग 600 पेटी शराब बरामद की है।
खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के कुख्यात नक्सली मार्टिन केरकेट्टा के घर और ससुराल में छापेमारी की है।
झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिसके कारण पूरे राज्य में बारिश के आसार है।
खूंटी जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक किसान समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।
जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र में बुधवार रात तुरतन कंडुलना नाम के व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। तुरतन कंडुलना इससे पहले अपने कातिल प्रतीक हंस के साथ शराब पी रहा था।
रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों को जिला प्रशासन ने 24 घंटे में मैदान खाली करने का आदेश दिया है।
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई ।
धनबाद के चिरुकुंडा मंदिर के सामने सड़क हादसे में दसवीं की एक छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान 16 वर्षीय प्रिया कुमारी के रूप में हुई है।
झारखंड के मजदूरों का पलायन रुक नहीं रहा है। जिसका फायदा दलाल किस्म के लोग उठा रहे हैं।
बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 से राज्य में क्रियान्वित करने की स्वीकृति मिल गई है।