झारखंड के चाईबासा के जगन्नाथपुर में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। इस दौरान महिला अपने घर में अकेली सो रही थी।
लातेहार जिले के मनिका प्रखंड स्थित कॉलोनी टोला के रहने वाले मजदूर दंपती की उत्तर प्रदेश में मौत हो गयी। मृतकों की पहचान गोला नायक और उनकी पत्नी राजमणिया देवी के रूप में हुई है।
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को पद से हटाने का निर्देश दिया है। इसको लेकर भारत के चुनाव आयोग ने झारखंड सरकार को निर्देश दे दिया है।
बरवाडीह पुलिस और सैट के जवान के द्वारा मुर्गीडीह पिकेट के पास जांच अभीयान चलाया। यहां जांच दौरान पुलिस ने एक किया सेल्टोस वाहन से 1 लाख नगद जब्त किया है।
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के डीजीपी के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें पुलिस कैडर के सब इंस्पेक्टरों को होमगार्ड कैडर में कंपनी कमांडर के पद पर ट्रांसफर किया गया था।
धनबाद के सरायढेला में सीआईएसएफ की शारीरिक परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। मृतक की पहचान डाल्टनगंज के कर्म देव कुमार के रूप में हुई है। दौड़ के बाद हुए मेडिकल में उसकी अचानक तबीयक खराब हो गयी।
पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर डिवीजन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के बड़ाबाम्बो स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी है।
मांडर प्रखंड के मुड़मा में लगने वाले 2 दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा मेला को लेकर काठीटांड से प्रशासन द्वारा रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
गिरिडीह में एक बार फिर से चिकित्सक की लापरवाही के कारण एक मां-बच्चे की मौत हो गई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद रेल परिचालन प्रभावित हो गया।
रांची में शुक्रवार को करीब 9 लाख लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। क्योंकि शहर में नल से जल की आपूर्ति ठप हो गई थी।
मुड़मा में लगनेवाले 2 दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। आज से मुड़मा जतरा शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने रांची के कई रूट को बदल दिया है।