राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 9 IAS अफसरों का तबादला किया। इसमें रांची डीसी रहे राहुल कुमार सिन्हा को खान निदेशक बनाया गया है।
झारखंड के बरवाडीह में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को फूड प्वॉइजनिंग होने का मामला सामने आया है। विद्यालय की 61 छात्राएं शनिवार को खिचड़ी खाने के बाद बीमार हो गईं।
राजमहल से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध 4 पहिया वाहन सल्टी पोखर के पास है।
राज्य के शहरी क्षेत्र के पारा शिक्षकों के लिए एक खुशखबरी है। शिक्षकों का मानदेय 4 फीसदी कर बढ़ा दिया है। साथ ही मानदेय बढ़ोतरी की राशि एरियर जोड़ कर दी जाएगी।
दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने महिला की जान ले ली। घटना शनिवार की दोपहर की है। यहां नकटी गांव स्थित प्रकाश होटल में अनियंत्रित हाइवा घुस गया। इससे होटल क्षतिग्रस्त हो गया और 35 वर्षीय सुहागिनी किस्कू की मौत हो ग
पलामू: मेदिनीनगर के बीएन कॉलेज के पास एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां 3 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को घटनास्थल से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
आजसू पार्टी द्वारा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 6 अक्टूबर दिन रविवार को हटिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रिंग रोड स
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में श्री राम लला पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।
झारखंड MPW कर्मचारी संघ के सदस्य 06 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने के लिए रांची स्थित उनके आवास पर जुटेंगे। इसकी जानकारी राज्य संघ के अध्यक्ष और महासचिव पवन कुमार और मंगल हेंब्रम ने समेकित रूप से दी। इस दौरान, संघ के हजारों लोग हेमंत सोरेन को
रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में बाइक से कोयला तस्करी कर रहे 2 युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात हुए इस हादसे के बाद शनिवार की सुबह इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बन गया।
दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड पुलिस ने राज्य में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस के निर्देश पर 10 हजार से अधिक सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इनमें 5030 लाठी बल और 4975 होमगार्ड के जवान शामिल हैं।
झारखंड में विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में सभी पार्टी अपनी तैयारियों में लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी आज से अपने घोषणा पत्र के मुख्य बिंदुओं को जारी करना शुरू कर देगी।