रांची: झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरूवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर आतंकी संगठन 'अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट' (एक्यूआईएस) से कथित तौर पर जुडे़ सात व्यक्तियों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
झारखंड अंशकालिक शिक्षक सह कर्मी संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शिक्षकों की विभिन्न मांगे हैं जिसे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिंदुवार तरीके से बताया गया है।
झारखंड हाई कोर्ट में बांग्लादेश घुसपैठ और संथाल परगना में लैंड जिहाद की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर गुरूवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने पहले केंद्र सरकार की एजेंसियों से जवाब मांगा था, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है।
कोलकता में हुए रेप-हत्या कांड के बाद पूरे झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऑडिट शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सभी अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, लेडीज हॉस्टल और महिला कर्मियों वाले कार्यालयों का सुरक्षा ऑडिट किया जा रहा है।
रांची : केंद्रीय मंत्री और लोजपा राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान 25 अगस्त को रांची आयेंगे। वे यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।
झारखंड के युवा नेता जयराम महतो की पार्टी झारखंड क्रांतिकारी लोकतंत्र मोर्चा को चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। उन्हें कैंची चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
भाजयुमो के 23 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में होनेवाले युवा आक्रोश रैली की तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने पश्चिमी सिंहभूम के हर क्षेत्र में युवाओं से जनसंपर्क और अपील कर रैली में हिस्सा ल
29 अगस्त 2024 को झारखंड कैबिनेट की बैठक होनी है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोकलो थाना क्षेत्र के होयोहातु पंचायत स्थित पैदमपुर गांव में मंगलवार रात एक युवक की हत्या कर दी गयी। युवक की हत्या धारदार हथियार से की गयी है। मृतक की पहचान पैदमपुर गांव निवासी माली गुंडूवा (25) के रूप में की गयी है। मामले की सूचना
बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स में एक पोस्ट साझा कर कहा कि पीजीटी स्कैम झारखंड का सबसे बड़ा नियुक्ति घोटाला है। उन्होंने कहा कि पीजीटी रिजल्ट प्रकाशन में कई गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। बाबूलाल मरांडी ने इसकी
पश्चिमी सिंहभूम के कटोकलो थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क के बीचों-बीच एक यूवक का शव मिला है। घटना पैदमपुर गांव की है। मृतक की पहचान जिलिंगबुरु टोला गांव निवासी माली बोयपाई (22) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
तेलंगाना में झारखंड के युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। तेलंगाना पुलिस का कहना है युवक झारखंड के संथाल परगना का रहने वाला है।