रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र के रहने वाली दो लड़कियों को किडनैप कर लिया गया है। किडनैपिंग का आरोप उसी इलाके के रहने वाले दीपक महतो और राहुल महतो पर लगा है।
रांची के बड़ा तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
रांची के सर्जना चौक के पास में स्थित एक प्रतिष्ठान के सामने से 16 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप कर लिया गया है। नाबालिग के पिता ने कोतवाली थाने में रविवार को केस दर्ज कराया है।
रांची की कन्या पाठशाला में छात्राओं से हुई छेड़खखानी की मुस्लिम समाज ने निंदा की है। कहा है कि आरोपी की गिरफ्तार की लिए समाज पुलिस को हर संभव मदद करेगा। साथ ही आरोपी के खिलाफ के सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है। इस बाबत मुस्लिम संगठनों की एक बैठक भी आज हुई
रांची में स्कूली छात्राओं से मनचले छेड़खानी कर रहे हैं। छेड़खानी का एक वीडियो सामने आने के बाद रांची पुलिस ने छेड़खानी करने वाले स्कूटी सवार युवक के खिलाफ कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
रांची के मांडर थाना क्षेत्र के बिसाहा खटंगा गांव निवासी एरेनियुस टोप्पो (56) की शुक्रवार की सुबह उनके घर के नजदीक बारी में हत्या कर दी गयी। एरेनियुस बेड़ो के करकरी पंचायत में जनसेवक के पद पर कार्यरत थे।
रांची के नये डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने रांची डीसी के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। उपायुक्त कार्यालय कक्ष में वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा। बता दें कि मंजूनाथ भजंत्री को दोबारा रांची का डीसी बनाया गया है।
रांची-खूंटी मुख्य मार्ग स्थित दसमाईल चौक के पास रोड एक्सीडेंड हुआ है। इस हादसे में रांची पुलिस का एक जवान घायल हो गया है। जवान की पहचान अजय भेंगरा के रूप में हुई है।
युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।
रांची के सरला बिरला स्कूल और एक अन्य शिक्षण संस्थान के साथ एक बीजेपी नेता के घर पर में राँची पुलिस छापेमारी कर रही है।
रातू थाना क्षेत्र के पंडरा में एक कुएं में किसान का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान 55 वर्षीय अक्कू तिर्की के रूप में हुई है। यह शव किसान लखन उरांव के खेत से बरामद हुआ है। घटना रविवार की की है।
रातु थाना क्षेत्र के रातु चट्टी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से शुक्रवार को अचानक ही अधिर निकासी होने लगी। इससे पैसा निकालनेवालों की दिनभर भीड़ लगी रही।