रांची शहर के हिंदपीढ़ी मुहल्ले के मुजम्मिल गली में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। शख्स की पहचान मोहम्मद कैसर के रूप में हुई है।
भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद को देखते हुए रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुबह से ही रांची पुलिस सड़कों पर उतर बंद समर्थकों को गिरफ्तार करने में जुटी है।
रांची के मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे पाली रोड के निकट स्थित एक कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान नहीं पाई है।
रांची के खलाड़ी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने करीब 20 लाख रुपये के गहने उड़ा लिए। घटना मंगलवार रात की है, जब अज्ञात बदमाशों ने सोनी ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।
रांची जिले के सिकिदिरी थाना की पुलिस ने सुरसू गांव निवासी अनिल प्रजापति की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। लव ट्रैंगल में हुए अनिल हत्याकांड में आरोपी विधवा संगीता देवी सहित सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद निवासी विकास केवट, अमर कुमार केवट और साहेदा निवासी मिहि
सिरम टोली फ्लाईओवर को लेकर सरना समिति द्वारा बुलाए गए रांची बंद को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में आगजनी और जाम की स्थिति बनी हुई है।
रांची सिविल कोर्ट में छत्तीसगढ़ के जसपुर से तारीख पर पहुंचा चोरी का एक आरोपी बुधवार को कोर्ट रूम से बाहर निकलते ही वकील की बाइक चुराने लगा।
रांची के हिंदपीढ़ी और रानी बागान के कुछ इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग के अनुसार 11 केवी एक्सचेंज फीडर में पेड़ की डालियों की छंटाई की जानी है।
पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में एक बार फिर IED ब्लास्ट हुआ है। जहां यह ब्लास्ट हुआ है वह जरायकेला थाना क्षेत्र का राधापोड़ा जंगल है। इस ब्लास्ट की चपेट में CRPF के 134 बटालियन के एसआई सुबोध कुमार घायल हो गए हैं।
रांची शहरी क्षेत्र के लोग राशन कार्ड रहने के बाद भी जन वितरण प्रणाली की दुकानों से राशन नहीं ले रहे। कई लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने पांच साल से राशन नहीं लिया।
हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लाह फैक्ट्री छोटा पुल के पास ड्यूटी से घर लौटने के दौरान नदी ग्राउंड निवासी युवक हम्माद अली (21 वर्ष) से अपराधियों ने हथियार के बल पर 16 हजार रुपये, मोबाइल, चेन सहित अन्य सामान लूट लिए।
रांची के नामकुम थानाक्षेत्र में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। इस हिंसक झड़प में मारे गए व्यक्ति का नाम सोनू मुंडा है। उसके मौत के बाद नाराज परिजन और बस्ती के लोग शव को लेकर रांची-पुरुलिया रोड को जाम कर दिया।