भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने रविवार को रांची के नामकुम में हुई कारोबारी की हत्या का जिक्र किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने उनके जमशेदपुर स्थित आवास पर पहुंचे।
झारखंड विधानसभा सत्र के चौथे और अंतिम दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सदन में CGL परीक्षा रद्द करने और राज्य में बालू की कमी का मुद्दा छाया रहा।
देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के सीएम और एकनाथ शिंदे व अजित पवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनने पर झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज अपने गांव कोदईबांक के मुहाने पर (मांझीथान) संथालों के पूजा स्थल निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज अपराह्न 11बजे पूर्व मंत्री एवं गोमिया के पूर्व विधायक स्व छत्रु राम महतो का पार्थिव शरीर लाया गया। विदित हो कि बीती रात स्व छत्रु राम महतो का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे और मेडिका में इलाजरत थे।
दिल्ली में बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। आप ज्वॉइन करने के बाद अनिल झा ने स्वास्थ्य और शिक्षा के मॉडल की तारीफ की।
चुनाव के एक दिन पहले मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार द्वारा पैसा भेजने के खिलाफ भाजपा चुनाव आयोग पहुंची है।
लोहरदगा में विधानसभा स्तरीय चूल्हा सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां के जनसमूह को देखकर लग रहा है कि आप ने एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत को जिताने का मन लिया है।
आज बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया। रांची के रेडिशन ब्लू होटल में यह कार्यक्रम रखा गया था। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं झारखंड की इस पवित्र भूमि को प्रणाम करता हूं।
केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 1000 करोड़ रुपये वित्तीय सहायता का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन राज्य सरकार ने इस योजना में कोई रुचि नहीं दिखाई। इस प्रस्ताव से झारखंड के 10 हजार युवाओं को नैकरी मिलने वाली थी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इंडी गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी इंडी गठबंधन सरकार में कमीशनखोरी और वसूली एक प्रमुख राजकीय धंध