17 अगस्त 2025 का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक रहा। रांची में 26 दिन तक चले छात्र आंदोलन को जीत मिली। पूरे प्रकरण में हेमंत सोरेन सरकार का संवेदनशील चेहरा भी दिखा।
झारखंड में आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता से पहले मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने CID जांच, परीक्षा प्रणाली सुधार के लिए विशेषज्ञ समिति गठन और JSSC-CGL पर विचार करने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने रांची में छात्र विरोध और पेपर लीक मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद छात्रों की मांगों को हल करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है।
JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने आगामी 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी है।
झारखंड छात्र मोर्चा डॉ. तालेश्वर महतो के नेतृत्व में आज दोपहर 3 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करेगा।
झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन JPSC JSSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर BJP ने झारखंड सरकार और जांच एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
7 अगस्त यानी आज छात्रों के आंदोलन के समर्थन में AISA समेत वाम दलों के छात्र संगठनों और कई सामाजिक संगठनों ने विधानसभा मार्च का आह्वान किया है। AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी मार्च में शामिल होने की घोषणा की है।
झारखंड में JPSC-JSSC की प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित गड़बडी के खिलाफ जारी आंदोलन को आखिरकार बॉलीवुड से समर्थन मिला है। अभिनेता, लेखक और गायक पीयूष मिश्रा ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
झारखंड में 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। वहीं अब पलामू में भी इसका असर तेज होता नजर आ रहा है।
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों के साथ वार्ता की दिशा में राज्य सरकार ने पहल की है।
14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने जेल भरो आंदोलन शुरू किया है।