बैंक और अन्य निजी कार्यालय भी बंद रहेंगे
झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया मुद्दा सामने आया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य प्रशासन से लाइसेंसी हथियारों को थानों में जमा कराने का निर्देश तत्काल जारी करने की मांग की है।
झारखंड में शहरी निकाय का चुनाव नहीं कराए जाने पर झारखंड हाईकोर्ट नाराज है। पूर्व पार्षद रोशनी खलखो की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार को दो सप्ताह में चुनाव पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।