हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे वांछित आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। सरेंडर के तुरंत बाद का उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दोनों हाथ उठाकर फिल्मी अंदाज में आत्मसमर्पण करता न
जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के पवन मोड़ से लकड़तांगा तक जाने वाली मुख्य सड़क लगातार हो रही बारिश के कारण तबेले और तालाब में तब्दील हो चुकी है। पूरी सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जिनमें पानी भर जाने से यह पूरी तरह कीचड़ से लथपथ हो
जामताड़ा में मानसून की दस्तक के साथ ही सर्पदंश की घटनाओं में तेजी आई है। पिछले 24 घंटों में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जमशेदपुर के मानगो में वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर खूनी टकराव में बदल गयी। गुरुद्वारा रोड स्थित मुंशी मोहल्ला मजार के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे अपराध की दुनिया से जुड़े 23 वर्षीय राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की सरेआम हत्या कर दी गयी। 25 से 30 युवकों ने राहु
जामताड़ा सदर अस्पताल एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था और इलाज में कथित लापरवाही को लेकर विवादों में आ गया है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से इलाज के लिए पहुंचे दो मरीजों की अस्पताल में मौत हो गई।
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात मानगो के मुंशी मोहल्ला में हुई, जहां हमलावरों ने राजू उर्फ बच्चा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
जामताड़ा के करमाटांड़ में जमीन के पुराने विवाद में गोतिया पक्ष ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 61 वर्षीय सावित्री देवी की मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार एंड रेस्टोरेंट के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी 2 लाख के इनामी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
जिस उम्र में लोग नाती-पोतों के साथ बुढ़ापे में शांति की तलाश करते हैं, उस उम्र में जामताड़ा के एक बुजुर्ग दंपति ने कानूनी तौर पर अलग होने का फैसला किया। जानें क्या है पूरा मामला।
जामताड़ा के अजय नदी घाट पर दिखी जीवन-मरण की कड़वी हकीकत; एक तरफ सड़क हादसे में मरे युवक की चिता जल रही थी, तो दूसरी तरफ पुल के पार ढोल-नगाड़ों के साथ शादी की रस्में जारी थीं। आइए जाने इस कहानी की पूरी दास्तान
जामताड़ा जिले में झमाझम बारिश के बाद धान की रोपनी ने रफ्तार पकड़ ली है। सोनवाद गांव में जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार और बीटीएम इकबाल हुसैन ने खुद कीचड़ भरे खेतों में उतरकर किसानों के साथ धान की रोपनी की और उनका उत्साह बढ़ाया। जिले में इस खरीफ सीजन में 52,