राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया गया है। वहीं राज्य में 15 नवंबर तक तापमान में भारी कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है। जिससे ठंड भी बढ़ सकती है।
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे 'जनजातीय गौरव दिवस' के भव्य समारोह "स्वाभिमानी बिरसा–2025" के पूर्व-आयोजनों की श्रृंखला का शानदार आगाज़ कर दिया है।
झारखंड की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यभर में स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर की।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के पुरानापानी गांव में मंगलवार रात अवैध संबंध के शक ने एक और जान ले ली। गुस्से और शक के अंधेरे में डूबे पति ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी सालमी कंडुलना की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति पृथ्वी कंडुलना को गिरफ्तार कर
पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के पुरानापानी गांव में मंगलवार रात अवैध संबंध के शक ने एक और जान ले ली। गुस्से और शक के अंधेरे में डूबे पति ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी सालमी कंडुलना की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आज अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, सर्कुलर रोड, रांची में रोज़गार मेला 2025 का आयोजन किया गया।
राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) को ‘मॉडल हॉस्पिटल ऑफ झारखंड’ बनाने की दिशा में आज बड़ा कदम बढ़ा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई गवर्निंग बॉडी (GB) की अहम बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) का आठवां दीक्षांत समारोह आज रांची में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहीं।
लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के नवाड़ी पाड़ा मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मोरी तालाब में एक लगभग दस महीने की अज्ञात नवजात बच्ची का शव तैरता हुआ मिला।
रांची स्थित रवीन्द्र भवन में कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की प्रक्रिया को लेकर पूरे बांग्ला समाज में गहरा आक्रोश और निराशा व्याप्त है।
झारखंड के लातेहार जिले में नक्सल संगठन जेजेएमपी (JJMP) को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को इस संगठन के दो सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिनमें से एक पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।