logo

jharkhand news की खबरें

गिरिडीह पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांडेय में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के बैरगी गांव के पास छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

गिरिडीह से रांची जा रही मां तारा बस का शीशा टूटा, एक महिला सहित 3 जख्मी

गिरिडीह से सुबह छः बजे रांची जा रही मां तारा बस संख्या JH 02AM2458 की शीशा हवा की तेज दबाव के कारण अचानक टूट कर बिखर गया। घटना गिरिडीह डुमरी पथ पर मधुबन मोड से आगे छछन्दो के पास सुबह 6:30 बजे की है।

रांची : कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, मांडर पुलिस ने ट्रक से 13,400 बोतलें पकड़ी; चावल की बोरियों में छिपाकर हो रही थी तस्करी

रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मांडर पुलिस ने रांची-कुड़ू रोड पर एक ट्रक से 13,400 बोतल कफ सिरप जब्त किया है। तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कफ सिरप को 134 चावल की बोरियों में छिपाकर रखा था।

झारखंड में मौसम ने ली करवट, ठंडी हवाओं का असर दिखना शुरू; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

तूफानी चक्रवात मोंथा के जाते ही पूरे झारखंड में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम की ठंड में लगातार इजाफा देखा जा रहा है, जिससे लोगों में हल्की सर्दी का अहसास होना शुरू हो चुका है।

डायन-बिसाही के शक में बेटे ने ही लेली मां की जान, चाकू मारकर की हत्या

दुमका में अंधविश्वास का एक बड़ा मामला देखने को मिला है, जहां एक पुत्र ने ही डायन-बिसाही के शक में अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

माकपा की बैठक : वक्ताओं ने कहा- कुर्मी/कुड़मी और आदिवासी टकराव से राज्य कमजोर होगा

भाकपा (माकपा) झारखंड राज्य कमिटी की आज संपन्न हुई बैठक में पहचान की राजनीति के आधार पर आदिवासी–कुड़मी विभाजन की साजिश पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। कमिटी ने स्पष्ट कहा कि यह विभाजन राज्य की सामाजिक एकता और सामूहिक प्रगति के लिए घातक है।

गुमला DC ने अभिभावकों और शिक्षकों से की अपील, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर करें प्रयास

उपायुक्त  प्रेरणा दीक्षित ने अभिभावकों और शिक्षकों से एकजुट होकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आगामी 10 से 12 नवम्बर तक शिक्षा व

बोकारो : सीएम हेमंत सोरेन ने  जगरनाथ महतो के पिता स्व. नेमनारायण महतो को दी श्रद्धांजलि, ब्रह्मभोज  में शामिल हुए 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बोकारो जिले के चन्द्रपुरा प्रखंड स्थित अलारगो गांव पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता और पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर स्व. नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धा

लोहरदगा में फुटबॉल का महासंग्राम, 'लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025' का 3 नवंबर से आगाज

लोहरदगा जिले में खेल प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर आने वाला है। जिले में पहली बार राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तर्ज पर लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

साहिबगंज : DC और SP ने नवनियुक्त चौकीदारों की पासिंग आउट परेड के पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

साहिबगंज उपायुक्त  हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने आज जैप-09, साहिबगंज स्थित परेड मैदान में नवनियुक्त चौकीदारों के पासिंग आउट परेड के पूर्वाभ्यास का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

रांची: मधुकम तालाब में डूबे युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम तालाब में रविवार सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तालाब में युवक को डूबते देखा और तत्काल राहत कार्य शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

रामगढ़ : आदिवासी परिवार ने अपनाया ईसाई धर्म, गांव में बढ़ा तनाव

रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के तिरला कल्याणपुर गांव में एक आदिवासी परिवार द्वारा ईसाई धर्म अपनाने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

Load More