बिहार के वैशाली में एक राजद कार्यकर्ता ने छठ पर्व में विचित्र तरीके से आस्था प्रकट की है। जिले के भगवानपुर में राजद कार्यकर्ता ने छठ घाट के पास तेजस्वी औऱ लालू यादव की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना की।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार की ओर से जारी आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर नीतीश कुमार पर तंज कसा।
सीएम ने कहा कि यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो हम इसके लिए अभियान चलाएंगे। नीतीश ने कहा कि जो लोग मांग का समर्थन नहीं करते, उन्हें राज्य के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में बीते 12 घंटे में दूसरी बार ट्रेन हादसा हुआ है। यहां दिल्ली से सहरसा जा रही ट्रेन में आग लग गई है। हादसे में 19 यात्री घायल हो गए हैं।
अग्निवीर सेना में बहाली के लिए दानापुर, पटना में 23 नवंबर को रैली का आयोजन होगा। ये जानकारी बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओऱ से दी गयी है।
पहले नीतीश कमर तक झुके फिर दोनों हाथ जोड़कर पत्रकारों को प्रणाम किया। इतना ही नहीं जब इस दौरान कुछ लोग उनके सामने आ गए तो सीएम ने उन्हें पीछे करके पत्रकारों के आगे झूक कर हाथ जोड़ा, फिर सांकेतिक तौर पर आरती दिखाते हुए नजर आए, लेकिन कोई बात नहीं की।
बिहार के समस्तीपुर जिले में राजधानी एक्सप्रेस में पथराव की गई है। जानकारी के अनुसार ट्रेन डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही थी इस दौरान समस्तीपुर में कुछ उपद्रवियों ने पत्थराव किया है। मामला सोमवार शाम का है। इस घटना में कई यात्रियों को चोटे आई हैं।
दिवाली पर बधाई देने के लिए जाना एक प्रेमी पर भारी गया। इसकी कीमत उसे अपनी जान से चुकानी पड़ी।
हर रोज 9 बजे तक आ जाता था लेकिन शनिवार की रात उससे आने में 11 बजे गए। जिसे लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान उसने आवेश में आकर पत्नी पर हमला कर दिया। उसके दुपट्टे से दबाकर उसकी हत्या कर दी।
यहां एक महिला अब प्रेमी के साथ ससुराल का लाखों का सामान लेकर फरार हो गई है। अब पीड़ित पति पत्नी की फोटो लेकर उसे ढूंढ़ता फिर रहा है। पीड़ित पति का नाम मुकेश कुमार है।
जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने आज बिहार की जनता से भ्रष्ट नेताओं से बचने का आग्रह किया। कहा कि बिहार में खुशहाली तभी आयेगी जब इस दिवाली में झाड़ू से बेइमान नेताओं की सफाई कीजियेगा।
हम पार्टी के कार्यकर्ता नीतीश को माफी मांगनी को कह रहे हैं। इसके साथ ही उनकी ओर से नीतश कुमार की बुद्धि-शुद्धि को लेकर यज्ञ-हवन कराया गया।