logo

14 साल के लड़के ने 9 लोगों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

belgrade.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
सर्बिया देश की राजधानी बेलग्रेड के एक स्कूल में बुधवार को भीषण गोलाबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। 14 साल के सातवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने क्लासरूम में अंधाधुंध गोली चलाई। इससे 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा, उसने टीचर और सुरक्षा गार्ड पर भी गोलियां चलाईं। यह घटना व्लादिस्लाव रिब्निकर एलीमेंट्री स्कूल में घटी हैं।  गृह मंत्रालय ने घटना की पुष्टि की है। कुछ बच्चों का इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 


घटना की वजह स्पष्ट नहीं 
आरोपी फायरिंग के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो सका। उसे स्कूल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अफसर ने कहा- मैंने देखा कि एक सिक्योरिटी गार्ड टेबल के नीचे छिपा था। उसे भी गोली लगी है। दो लड़कियां क्लास रूम के बाहर घायल मिलीं। स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि हम नहीं जानते कि घटना के पीछे की वजह क्या है। आरोपी का स्कूल रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। वह कुछ दिन पहले ही स्कूल में आया था। उसने इस घटना को अंजाम क्यों दिया, इसकी जांच की जा रही है। सर्बिया में इस तरह की घटनाएं नहीं होतीं। इसलिए यहां के लोग बेहद परेशान हैं। देश में बंदूक रखने की इजाजत भी नहीं है। कहा जा रहा है कि आरोपी बच्चा अपने पिता की गोली लेकर आया था। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT