logo

अमेरिका : 18 साल के लड़के ने 21 लोगों को उतारा मौत के घाट, मृतकों में 18 बच्चे भी शामिल

amer.jpg

डेस्कः
अमेरिका के टेक्सास के उवाल्डे शहर के रॉब एलिमेंटरी स्कूल में एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां फायरिंग में 18 स्कूली बच्चे और 3 टीचर की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि 18 साल के हमलावर ने पहले अपनी दादी को मारी गोली, फिर स्कूल पर हमला किया। हमलावर की दादी की हालत गंभीर है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने खुद बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। वह अलग-अलग क्लास में जाकर छात्रों को गोली मारता रहा। यह काफी देर तक चला। 

 

हमलावर भी मारा गया
पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान शूटर की भी मौत हो गई। हमलावर का नाम सल्वाडोर है। यह जानकारी टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबाट ने दी है। यह घटना उवाल्डे में घटी है, जो एक छोटा शहर है। यहां की आबादी करीब 20,000 लोग रहते हैं। शूटर उस समुदाय का निवासी था जो सैन एंटोनियो से लगभग 135 किलोमीटर पश्चिम में है। 


अब तक की सबसे बड़ी घटना 
एबॉट ने मंगलवार शाम को कहा, ‘‘उसने भयंकर गोलीबारी करके लोगों की हत्या कर दी। इसमें 14 बच्चों और एक अध्यापक की मौत हो गई।’’ बाद में मृतक संख्या बढ़ गई और गोलीबारी में 21 लोगों के मौत होने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन से जुड़े दो अधिकारियों को भी गोलियां लगी हैं, लेकिन उनके ठीक हो जाने की उम्मीद है। गवर्नर ग्रेग एबाट ने इस घटना को टेक्सास के इतिहास की सबसे बड़ी गोलीबारी की घटना बताई है।