logo

24 साल की टीचर क्लासरूम में 5वीं के छात्र संग बनाती थी संबंध

teacher9.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
एक 24 साल की महिला शिक्षक के द्वारा पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। बच्चे की मां ने दोनों को बात करते हुए सुना तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। दोनों के बीच घंटों बातचीत होती थी। टीचर को गिरफ्तार किया गया था। बाद में 21 लाख के बेल बांड पर रिहा कर दिया गया। 


घटना अमेरिका की है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मैडिसन बर्गमैन द्वारा 11 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे की मां ने उसे फोन पर बर्गमैन से बात करते हुए सुना। इसके बाद मां ने उसका फोन छीन लिया। लड़के के माता-पिता को उसके और टीचर के बीच किए गए मैसेज भी मिले। लड़के माता-पिता मैसेज के प्रिंटआउट के साथ स्कूल गए।


दस्तावेजों के अनुसार, मैसेज में बर्गमैन के संदेश मिले, जिसमें लंच के दौरान या स्कूल के बाद कक्षा के अंदर 11 साल के बच्चे के साथ सेक्स पर चर्चा की गई थी। उस पर यह भी आरोप है कि उसने लड़के को बताया कि उसे छूने में उसे कितना आनंद आता है। लड़के ने बताया कि वह मैडिसन बर्गमैन से हर रोज बात करता था। जब वह शीतकालीन अवकाश के दौरान उसके और अपनी मां के साथ आफ्टन आल्प्स में स्कीइंग करने गया था तो उसे टीचर का नंबर मिला बर्गमैन के बैकपैक के अंदर लड़के के नाम वाला एक फ़ोल्डर मिला जिसमें कई हस्तलिखित नोट्स थे। 


अदालत के दस्तावेज़ों के अनुसार, छात्र ने पुलिस को बताया कि वह और बर्गमैन दिन भर एक-दूसरे को नोट्स लिखते थे। इनमें से अधिकांश में दोनों के एक-दूसरे को चूमने का उल्लेख था।  बर्गमैन जुलाई में शादी होने वाली थी। उसे 25,000 डॉलर (लगभग 21 लाख रुपये) के हस्ताक्षर वाले बांड पर रिहा कर दिया गया। स्कूल के प्रिंसिपल ने इस घटना पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी इस खबर से परेशान हैं।

Tags - 5th class student sex 24 year old teacheramerica newsinternational news viral news