logo

Mass Shooting : थाईलैंड में सामूहिक गोलीबारी में 34 की मौत, शूटर ने खुद को मारी गोली 

mass_shoot.jpg

डेस्कः 
थाईलैंड का पूर्वोत्तर प्रांत से खबर आ रही है कि यहां 34 लोगों की सामूहिक गोलीबारी में मौत हो गई है। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा है कि सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। पुलिस उप प्रवक्ता आर्कोन क्रेटोंग ने विदेशी मीडिया से बात करते हुए बताया, 'कम से कम 34 लोग मारे गए हैं, लेकिन विवरण अभी भी आ रहे हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा कि पीड़ितों में 22 बच्चे और वयस्क भी शामिल हैं। पहले तो 20 लोगों के मारे जाने की खबर थी लेकिन अब संख्या बढ़कर 34 हो गई है।  बताया रहा है कि थाईलैंड में 34 लोगों को मारने के बाद शख्स ने खुद को भी गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि पु 34 साल के पन्या कामराब ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को पुलिस की नौकरी से निकाल दिया गया था।


खुद को भी मारी गोली 
कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। घटना थाईलैंड में नोंग बुआ लाम्फू प्रांत के एक चाइल्ड केयर सेंटर की है। जहां गुरुवार की सुबह मास शूटिंग हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने अपनी पत्नी, बच्चे समेत खुद को भी गोली मार ली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आ रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लोग फायरिंग से बचते दिख रहे हैं। हमलावर थाईलैंड पुलिस का पूर्व ऑफिसर बताया जा रहा है।