logo

6 माह के बच्चे के चूहों ने कुतरा, नींद में थे माता–पिता; पुलिस क्या बोली?

rat.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
एक छह महीने के बच्चे को चूहों ने जिंदा ही खा लिया. उस वक्त उसके माता-पिता गहरी नींद में सो रहे थे. बच्चे के शरीर पर 50 से अधिक चूहे के काटने के जख्म मिले हैं। यह हैरान कर देने वाली घटना अमेरिका के इंडियाना की है। बच्चे को चूहों के झुंड ने जिदा कुतर डाला है। बच्चा उस वक्त अपने पालने में सो रहा था। तभी चूहों ने उसपर हमला किया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चूहों ने बच्चे को 50 से ज्यादा बार काटा और उसे बुरी तरह से कुतर दिया। माता-पिता को इसके बारे में तब पता चला जब उन्होंने अगली सुबह बच्चे को खून से लथपथ देखा। यह घटना बीते बुधवार की है।  


बच्चे को चढ़ाया गया बल्ड 
बच्चे के माता-पिता डेविड और एंजेल शोनाबाम जब अपने बेटे को देखने के लिए गए तो देखा कि उनके बच्चे के शरीर से लगातार खून बह रहा है। जब पुलिस को इस बारे में पता चला तो पुलिस ने माता-पिता दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बच्चे का ख्याल नहीं रखा। आरोपियों में बच्चे की चाची डेलानिया थुरमन का भी नाम है। क्योंकि वह भी उसी घर में रहती थी। चूहों ने बच्चे के गाल, नाक, माथे, पैर, हाथ, जांघ, हाथ और पैर की उंगलियों को काटा है। राइट हैंड को चूहों ने कोहनी तक कुतर डाला था। उंगुलियों की हड्डियां बाहर को निकल आईं थीं। इस घटना के बाद बच्चे को तुरंत इंडियानापोलिस के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्लड चढ़ाया। 


घर में गंदगी थी
पुलिस ने बताया है कि इस परिवार में बच्चे के दो और भाई-बहन भी है। साथ ही उसका दो कजिन भी है। जिस घर में यह परिवार रहता था, वहां काफी गंदगी है। पूरे घर में कूड़ा-करकट फैला है। हर तरफ चूहे की पॉटी है। बच्चे के पिता ने कहा कि मार्च में चूहों की वजह से दिक्कत शुरू हुई है।  इससे पहले घर के दो और बच्चों को सोते वक्त चूहों ने बुरी तरह काटा था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N