logo

जिस प्रेमी पर भरोसा कर दूर देश गई महिला, उसी ने अंग–अंग बेच दिया

peru.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
इन दिनों एक ऐसे गिरोह का पता चला जो लोगों को प्यार के झांसे में फंसाकर अनजान देश बुलाता है। उसके बाद उनका मर्डर कर सारे ऑर्गन्स चुरा लेते हैं। इसी गिरोह का शिकार बनी मेक्सिको में रहने वाली एक महिला, जिसकी उम्र 51 साल थी। एडेलक ने देह व्यापार के इस गिरोह का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि मेक्सिको की रहने वाली ब्लांका अरैलानो की बॉडी उन्हें पेरू में मिली थी। वो मेक्सिको से पेरू फेसबुक पर बने प्रेमी से मिलने के लिए आई थी। लेकिन उसका प्रेमी अंग तस्कर निकला। उसने ना सिर्फ बेदर्दी से महिला की हत्या की बल्कि उसके सारे अंग चुरा लिए। यहां तक की उसकी चमड़ी भी उधेड़ दी। महिला की बॉडी नदी के किनारे कई दिनों बाद मिली। उसके बॉडी पर चमड़ी भी नहीं थी। ऑनलाइन अंग तस्कर का शिकार हुई महिला के पेरू आने के बाद किसी ने उसे जिंदा नहीं देखा और फिर समुद्र के किनारे उसकी लाश मिली। उसकी बॉडी खौफनाक हालत में मिली थी। उसकी बॉडी के सारे अंग चुरा लिए गए थे और उसके शरीर पर चमड़ी भी नहीं थी। उसकी आंखें गायब थी और बाल भी। बता दें कि अंग व्यापार में बॉडी के लगभग हर हिस्से को ब्लैक मार्केट में बेचा जाता है। महिला उसी का शिकार हो गई। महिला का कथित प्रेमी उसके ऑर्गन्स को बेचते हुए पकड़ा गया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N