logo

प्लास्टिक सर्जरी कराते हुए मर गया लड़का, मां ने CCTV में देखा खौफनाक सच; हुआ क्या था

plastic_surgery.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आजकल सुंदर लगने के लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसे में एक प्लास्टिक सर्जरी की भी प्रक्रिया होती है। जिसमें लोग अपने चेहरे को अपने तरीके से आकार देने के लिए सर्जरी कराते हैं। लेकिन प्लास्टिक सर्जरी के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी सर्जरी की सच्चाई का फुटेज जब उसकी मां ने देखा तो वह दंग रह गई। सीसीटीवी से एक भयानक सच सामने आया जिससे पता चला कि वह वास्तव में एक घोस्ट डॉक्टर घोटाले का शिकार हुआ था। 


ऐसे डॉक्टर ने किया ऑपरेशन जिसके पास लाइसेंस तक नहीं
दरअसल, साउथ कोरिया के रहने वाले एक 24 साल के व्यक्ति ने क्वोन डे-ही ने के-पॉप सितारों की की तरह अपनी ठुड्डी को आकार देने के लिए सर्जरी कराई। इसके लिए उसने करीब 4 लाख रुपए खर्च किए। इस घटना का जिक्र करते हुए रॉटेन मैंगो पॉडकास्ट की स्टेफनी सू ने बताया कि क्वोन को ब्रेन-डेड घोषित कर दिया गया। क्वोन की मां ली ना ग्युम की शिकायत के जवाब में प्लास्टिक सर्जन ने ऑपरेशन की सीसीटीवी फुटेज सौंपने की पेशकश की थी। फुटेज से पता चला कि जिस शीर्ष प्लास्टिक सर्जन पर क्वोन ने उसके चेहरे को फिर से तैयार करने का भरोसा किया था, वह प्रक्रिया के लगभग 60 मिनट बाद ही ऑपरेशन थिएटर से चला गया। फिर एक दूसरे डॉक्टर को ऑपरेशन पूरा करने के लिए छोड़ दिया गया था, जिसके पास प्लास्टिक सर्जरी का लाइसेंस नहीं था।


घोस्ट डॉक्टर क्या है समझिए
स्टेफनी ने बताया कि घोस्ट डॉक्टर आमतौर पर प्लास्टिक सर्जरी में कार्यरत होते हैं। “जब मरीज को ऑपरेशन टेबल पर रखा जाता है तो वे प्रक्रिया शुरू कर चले जाते हैं और एक घोस्ट डॉक्टर अंदर आकर ज्यादातर काम कर देता है। प्रमुख सर्जन बहुत ही कम समय तक मरीज के पास रहते हैं। जब यह सब हो जाता है तो घोस्ट डॉक्टर उस भूत की तरह खत्म हो जाते हैं, जो कभी अस्तित्व में ही नहीं था। उनका कोई भी रिकॉर्ड में नहीं रखा जाता।

Tags - plastic Surgerysouth korea news