logo

लीबिया में बांध टूटने से रेगिस्तान में बाढ़, 5000 से ज्यादा मौतें; 15,000 लापता

liby.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
अफ्रीकी देश लीबिया में डेनियल तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचा दी है। तूफान के बाद 10 हजार आबादी वाला डेर्ना शहर बर्बाद हो गया है। दरअसल दो डैम टूट गए। अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 15 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। सिर्फ 700 शव की पहचान हो सकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे 123 सैनिकों के बारे में भी पता नहीं चल रहा है। देश में मौजूद चुनिंदा एयरपोर्ट्स इस लायक नहीं बचे हैं कि वहां कोई हैवी या कार्गो एयरक्राफ्ट लैंड कर सके। यही वजह है कि यहां मदद पहुंचाना भी मुश्किल हो रही है। हेल्थ मिनिस्टर ने बताया कि कई इलाकों में पानी में लाशें तैरती नजर आ रही हैं। कई घरों में शव सड़ चुके हैं। बता दें कि बाढ़ का पानी रविवार को बांध को तोड़ कर शहर में दाखिल हुआ और एक पूरे इलाके को अपने साथ बहा ले गया। 


दो डैम टूट चुके हैं
जानकारी के मुताबिक पोर्ट सिटी डेर्ना के पास दो डैम थे, तूफान और बाढ़ से ये टूट गए। इनमें से एक डैम की हाइट 230 फीट थी। सबसे पहले यही डैम तबाह हुआ। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएँ चलीं, जिससे संचार बाधित हो गया और बिजली के टावर व पेड़ गिर गए. मूसलाधार बारिश के कारण अनेक शहरों में अचानक बाढ़ आ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन डैम्स की 2002 से देखरेख नहीं हुई थी। पूरे शहर में बाढ़ का पानी आ गया है। 10 हजार आबादी वाले इस शहर में अब तक 700 लोगों की मौत हुई है। हालात इस कदर खराब हैं कि मरने वालों को दफनाने तक की जगह नहीं बची। लाशें सड़कों पर देखी जा सकती हैं। सरकार ने बताया कि आखिरी आंकड़ा आएगा तो शायद दुनिया हैरान रह जाए। इतने खराब हालात सिर्फ 1959 में हुए थे। दुनिया के कई देशों ने मदद की पेशकश की है, लेकिन अभी वो कैसे मदद कर पाएंगे, ये भी देखना होगा। न एयरपोर्ट सलामत हैं और न सड़कें बची हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक- लीबिया में सरकार का होना या न होना बराबर है। पश्चिमी हिस्से के त्रिपोली में एक सरकार है। मुल्क के पूर्वी हिस्से में 80% तबाही हुई है। यहां दर्जनों कबीले हैं और हर कबीले का किसी न किसी हिस्से पर शासन है। जाहिर है, 2011 के बाद से ही लीबिया में कोई प्रॉपर एडमिनिस्ट्रेशन, सरकार या कोई एक शासक नहीं है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N