logo

हवा में लटककर खाया खाना, कपल का खौफनाक डिनर डेट हुआ वायरल; क्या बोले लोग

हवा_में_डिनर.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसे में इनदिनों सोशल मीडिया एक खौफनाक डिनर डेट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कपल हजारों फीट की ऊंचाई पर हवा में लटक खाना खा रहे हैं। आप भी यह वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे। हालांकि वीडियो कहां का है यह अबतक पता नहीं चल पाया है। 


डेट को सफल बनाने के लिए कई अन्य लोगों ने की मदद 
वीडियो को Matt_Pinner नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कपल एक रस्सी के सहारे एक मूविंग डिनर टेबल पर हवा में लटका हुआ है। कपल वीडियो में हजारो फीट की ऊंचाई पर हवा में सिर्फ रस्सी के सहारे लटका हुआ है और नीचे सिर्फ खतरनाक खाई है। अगर थोड़ा सा भी बैलेंस बिगड़ता तो कपल सीधा नीचे खाई में गिर सकता था। ऐसी खतरनाक डेट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन्हें हवा में पहुंचने को डेट को सफल बनाने के लिए कई अन्य लोग भी इनकी मदद कर रहे हैं। 


ये सबसे अनावश्यक चीज में से एक है, जो मैंने देखा है
वीडियो को अबतक 11 मीलियन लोगों ने देखा है। 26 लोगों ने लाइक किया है।  वायरल होने के बाद इसपर लगातार कमेंट आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह पूरी तरह बकवास और पैसे की बर्बादी है। वहीं दूसरे यूजर ने इसे पागलपन कहा है। वहीं एक अन्य ने लिखा है कि लोग पागल हो गए है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये सबसे अनावश्यक चीज में से एक है, जो मैंने देखा है। 

Tags - Creepy Dinner DateCreepy Dinner Date newsViral Video