logo

लड़कियों ने चलाई छप्पर फाड़ स्कूटी, छत तोड़कर घर में घुसी; लोग बोले- वो स्त्री है...

chappar.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सोशल मीडिया पर यूं तो कई तरह के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं, लेकिन इनमें से कुछ वीडियो इतने मजे़दार होते हैं कि आप उन्हें देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है एक्सीडेंट का। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छप्पर वाले घर की छत में एक स्कूटी घुंसी हुई है। इस पर दो लड़कियां भी सवार हैं और एक लड़का उनकी मदद कर रहा है। देखने से ऐसा लग रहा है कि स्कूटी का एक्सीडेंट हुआ है और वो सीधा जाकर छप्पर में ही क्रैश हो गई है। ये इतनी बुरी तरह से धंसी हुई है कि लड़कियां बाहर भी नहीं आ पा रही हैं और एक लड़का उनकी मदद कर रहा है। कुछ लोग भी वहां खड़े होकर इस नज़ारे को देख रहे हैं।

 

 


हंसी नहीं रोक पाएंगे 
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़िकियां स्कूटी के साथ छज्जे वाले छत पर फंसी हुई हैं। उन्हें निकालने के लिए एक लड़का छज्जे पर चढ़ा हुआ है। लड़कियां स्कूटी के साथ छज्जे वाले छत पर अटकी हुई हैं। उनका एक्सीडेंट हुआ है मगर वे हंस रही हैं। शायद अपने किए पर उन्हें हंसी आ रही है।


तेज स्पीड के कारण बैलेंस बिगड़ा 
दरअसल, तेज स्पीड के कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया और स्कूटी छज्जे पर चढ़ गई। हादसे के समय दोनों लड़कियां छज्जे पर सवार थीं। मामला इंडोनेशिया का है। हालांकि उन्हें हल्की- फुल्की चोट आई है। अच्छी बात ये है कि वे सही सलामत हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इन लड़कियों को पापा की परियों का कारनामा कह कर ट्रोल कर रहे हैं।