logo

अमेरिका में फिर से मास फायरिंग, 22 लोगों की मौत से दहशत में आये लोग 

us.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

अमेरिका में एक बार फिर से मास फायरिंग हुई है। इसमें 22 लोगों की मौत और 60-65 लोगों के घायल होने की खबर है। मास फायरिंग अमेरिका के लेविस्टन शहर में तीन भीड़भाड़ वाले स्थानों में हुई है। बहरहाल, घायलों में कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इसलिए मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। अमेरिकी फेडेरल पुलिस ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान रॉबर्ट के रूप में की है। फायरिंग करते हुए इस शख्स की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। इसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

सीसीटीवी कैमरे से हुई फायर करने वाले की पहचान 

खबर के मुताबिक रॉबर्ट पहले फौज में आर्म्स ट्रेनर था। इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बतायी जा रही है। कुछ दिन पहले ही उसे मेंटल अस्पताल से छुट्टी मिली थी। सोशल मीडिया पर इस फायरिंग की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मास फायरिंग से अमेरिका पहले भी दहलता रहा है। साल 2022 के मई महीने में टेक्सास शहर के एक स्कूल में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में 21 लोगों की जान चली गयी थी। मरने वालों में 19 बच्चे और दो शिक्षक शामिल थे।

2022 में गोलीबारी के 647 हादसे हुए 

2022 की  फायरिंग के बाद मास शूटिंग की यह सबसे बड़ी घटना है, जिसमें 22 निर्दोष शहरियों की जान चली गयी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस दर्दनाक घटना पर शोक संदेश शेयर किया है। गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। मिली रपट के अनुसार 2022 में गोलीबारी के 647 हादसे हो चुके हैं। इनमें लगभग तीन दर्जन लोगों की जान जा चुकी है।