logo

Russia-Ukraine dispute : यूक्रेन में लगा 'मार्शल ला', राजधानी कीव समेत कई शांतिपूर्ण शहरों में जोरदार धमाके

uk.jpg


डेस्कः
रूस और यूक्रेन के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान' की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत अलग-अलग जगहों पर धमाके हुए हैं। गुरुवार की सुबह Donetsk में पांच धमाके हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस जंग के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जिम्मेदार होंगे।  वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने रूस के राष्ट्रपति से अपील की है कि अपने सैनिकों को रोकें। वहीं पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। 

 

बीच में आने वाले का होगा बुरा अंजाम 
पुतिन ने कहा है कि जो कोई भी हमारे देश और हमारे लोगों के लिए खतरे पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है। इसी बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है।  यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं, यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे भी करना चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है। 

100 डालर के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत

पुतिन द्वारा यूक्रेन में 'सैन्य अभियान' की घोषणा के बाद यूक्रेन में कच्चे तेल की कीमत 100 डालर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान' की घोषणा के तुरंत बाद यूक्रेन में कई जगह धमाकों की आवाज सुनी गई है। एएफपी के अनुसार, यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोट की आवाज सुनी गई है।