logo

दुखद : 22 यात्रियों से भरा तारा एयरलाइन का विमान क्रैश! दुर्घटनास्थल की रवाना हुई सेना

AIROPLAN.jpg

डेस्क: 

नेपाल में रविवार की सुबह लापता हुए एअर तारा का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दरअसल तारा एअरलाइन का फ्लाइट (9NAET) सुबह करीब 10 बजे लापता हो गया था। विमान का संपर्क एयरट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया था। शाम 4 बजे खबर आई कि विमान क्रैश हो गया है। विमान में कुल 22 लोग सवार ते जिसमें एक भारतीय परिवार भी था। नेपाल के मुस्तांग इलाके में विमान का मलबा मिला है। बता दें कि प्लेन पोखरा से जोमसोम जा रहा था। 

विमान में कुल 22 लोग सवार थे
तारा एअर ने बताया कि विमान में 13 नेपाली, 4 भारतीय और 2 जर्मन नागरिक सवर थे। नेपाल सेना के प्रवक्ता ने इस बीच बताया कि हम घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने कुछ जलते देखा है। सैनिकों के पहुंचने पर ही स्पष्ट हो पायेगा कि स्थिति क्या है। कहा जा रहा है कि दुर्घटनास्थल के पास मौसम बहुत खराब है। 

विमान में क्रू-मेंबर के तीन लोग थे
बताया जा रहा है कि विमान में क्रू-मेंबर के कुल 3 लोग सवार थे। इसमें कैप्टन प्रभाकर घिमिरे, फ्लाइट अटेंडेंट किस्मत थापा और उत्सव पोखरल शामिल थे। एक अन्य पायलट बसंत लामा भी प्लेन में सवार थे। कहा जाता है कि बसंत लापा भी इसी प्लेन के पायलट थे। वो 4 फ्लाइट उड़ाने के बाद थक गये थे और थकान उतराने के लिए इसी प्लेन में सवार होकर जा रहे थे।