logo

एक मर्डर का सबूत मिटा रहा था कातिल, चली गयी 76 लोगों की जान; यहां की है घटना

s_africa.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

कातिल एक मर्डर का सबूत मिटा रहा था, लेकिन इस कोशिश में और 76 लोगों की जान चली गयी। हैरत में डाल देने वाला ये दर्दनाक हादसा दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के जोहान्सबर्ग में पेश आया है। मिली खबर के मुताबिक यहां की एक व्यक्ति ने एक ड्रग पेडलर की हत्या कर दी। इसके लिए उसे पैसे दिये गये थे। हालांकि मर्डरर खुद भी ड्रग का आदि है। नशे की हालत में उसने ये हत्या एक बिल्डिंग के बेसमेंट में की। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसने लाश पर गौसोलिन छिड़ककर उसमें आग लगा दी। इस आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया और इससे 76 लोगों की जान चली गयी। 

जलने और दम घुटने से हुई सभी 76 लोगों की मौत 

एक अंग्रेजी न्यूज सोर्स के मुताबिक सभी 76 लोगों की मौत बिल्डिंग में आग लगने के कारण हो गयी। इनमें से कुछ तो आग की चपेट में आ गये और कुछ बंद में धुएं के काऱण दम घुटने से मर गये। न्यूज सोर्स ने बताया है कि गैसोलिन की आग तेजी से फैलने लगी और फिर इसने पहले तल्ले के बाद और भी भीषण रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनटों के दौरान आग उपरी तल्लों की ओऱ बढ़ने लगी। फायर बिग्रेड की टीम के पहुंचने तक आग पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी थी। तब तक काफी लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, कुछ लोगों की मौत अस्पताल में हो गयी। 

आरोपी गिरफ्तार हुआ 

पुलिस ने आरोपी युवको को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अफ्रीकी कानूनों का हवाला देकर आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। आरोपी की उम्र 29 साल बताई गयी है। आरोपी ने अपने बयान में कहा है कि उसे एक मर्डर के लिए पैसे दिये गये थे। कहा कि ये मामला ड्रग की खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है। मृतक ड्रग बेचता था और उसका एक अन्य व्यक्ति के साथ कुछ विवाद था। इसी व्यक्ति ने आरोपी को हत्या करने के लिए पैसे दिये।