logo

विदेशों में होली की धूम : अमेरिका में इस तरह से झारखंड बिहार के लोगों ने मनाई होली...हर साल होते हैं एकजुट

ajiroma.jpg

रांचीः
दो साल कोरोना महामारी झेलने के बाद सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रहने वाले भारतीयों ने जमकर होली का आनंद लिया है।  अमेरिका के एरिज़ोना में बिहार, यूपी और झारखंड कम्यूनिटी की तरफ़ से होली धूमधाम से मनाया गया। बिहार, यूपी और झारखंड कम्यूनिटी ऑफ़ एरिज़ोना एक ऐसी कम्युनिटी है जो बिहार UP और झारखंड के लोगों को साथ लाकर अपने कल्चर और हेरिटेज सेलिब्रेट करती है और आए दिन बिहार UP और झारखंड से संबंधित त्योहारों का आयोजन करती है।  इस साल होली का त्योहार धूमधाम से चैंडलर शहर के एक पब्लिक पार्क में मनाया गया।


हिंदी गानों पर झूमे लोग 
जोगी जी स र र र र की धुन पर कम्युनिटी के कलाकारों ने सबको खूब झूमाया। रंग बरसे भीगे चुनर वाली से लेकर रिंकिया के पापा तक जैसे हिंदी भोजपुरी गानों का आनंद उठाया गया। साथ ही होली के पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए जैसे गुझिया ,दही बड़ा, मालपुआ, ठंढाई, पनीर और मीट , फिर खाने के बाद पान का भी आनंद उठाया गया। बिऊझसी ऑफ एज़े की स्थापना 2015 में हुई यह कम्युनिटी अपने देश भारत तथा बिहार के लिए हर तरह की मदद करने को तत्पर रहती है।


कोरोना काल में की थी खूब मदद
कोरोना काल में बिऊझसी ऑफ एज़े ने रात दिन एक कर अपने लोगों के लिए भोजन, ऑक्सीजन, दवाइयों की आपूर्ति करवाई थी और अनाथ हो रहे बच्चों की देखभाल के लिए अभियान चलाया था । साथ ही  प्रधानमंत्री कोष में आर्थिक मदद दी इतना ही नहीं बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए इस कम्युनिटी की तरफ से हर साल मदद मुहैया करवाया जाता है।