logo

केरल की यह नर्स रातों-रात बन गई 45 करोड़ की मालकिन, जानिये कैसे

WhatsApp_Image_2023-06-04_at_8_49_16_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क

देश में KBC (कौन बनेगा करोड़पति) रियालिटी शो में आपने कइयों के करोड़पति बनने की खबरें सुनी होंगी। जिसमें सामान्य ज्ञान की सवालों का सही जवाब देकर कई प्रतिभागी करोड़पति बन चुके हैं। केबीसी में 7.5 करोड़ एक करोड़ की अधिकतम राशि जीतने का मौका है। लेकिन क्या होगा जब आप KBC की पुरस्कार राशि की 6 गुना से अधिक राशि महज एक लकी ड्रॉ में जीत जाएं। आप सोच रहे होंगे कि ये सब फिल्मी बातें हैं। मगर यह सच है। केरल की एक नर्स के साथ ऐसा हुआ है। लवमोल आचमा नामक एक महिला ने अबुधाबी की एक लकी ड्रॉ प्रतियोगिता में 45 करोड़ रुपए जीती।

दान करने के साथ बच्चों के भविष्य बनाने में पैसा करेंगी खर्च

लवमोल ने बताया की वह पिछले 21 वर्षों से अपने परिवार के साथ अबुधाबी में रह रही हैं। वह वहां एक अस्पताल में नर्स का काम करती हैं। दरअसल लवमोल के पति प्रत्येक माह अबुधाबी के एक अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट में बिग टिकट लिया करते थे। लगातार बिग टिकिट लेने की वजह से उन्हें आखिरकार 45 करोड़ का लकी ड्रॉ प्रतियोगिता जीत ही लिया। लवमोल ने बताया की वह जीती हुई राशि का एक हिस्सा अपने परिवार को देंगी।  कुछ पैसे दान करके बाकि अपने बच्चों की शिक्षा और उनकी भविष्य बनाने में खर्च करेंगी।