logo

जंगल में लापता हुई महिला 16 फीट लंबे अजगर के पेट में मिली, VIDEO देख दहल जाएंगे

python_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंडोनेशिया में एक 46 साल की महिला को 16 फुट के अजगर ने जिंदा निगल लिया। महिला का नाम फरीदा है। अजगर का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। वीडियो में अजगर का पेट असामान्य तरीके से फूला हुआ है। वह काफी संधर्ष कर चल पा रहा है। जिसके देखने के बाद महिला स्थानीय लोगों ने अजगर का पेट काटकर महिला का शव बाहर निकाला। स्थानीय लोगों द्वारा विशाल अजगर को काटकर महिला का शव बाहर निकाला गया।


अजगर का पेट काटने पर दिखा महिला का सिर

गांव के प्रधान सुअर्डी रोसी ने एएफपी को बताया कि चार बच्चों की मां गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई। सुअर्डी ने आगे बताया कि उसके पति को "उसका सामान मिला...जिससे उसे संदेह हुआ। इसके बाद गांव वालों ने उस क्षेत्र की तलाशी ली। उन्हें जल्द ही एक बड़े पेट वाला अजगर दिखाई दिया।"एएफपी ने सुअर्डी के हवाले से बताया, "वे अजगर का पेट काटने पर सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने ऐसा किया, फ़रीदा का सिर तुरंत दिखाई देने लगा।" जिसके बाद फरीदा के परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। फरीदा का पति मौके पर ही फफक-फफक कर रोने लगा। उसके पति ने आक्रोशित होकर कहा कि अगर मैं उस दिन उसके साथ होता, तो सांप उसे छूने की हिम्मत नहीं कर पाता।"
 

3 दिन से लापता थी महिला
गौरतलब है कि फरीदा गुरुवार से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। फिर भी फरीदा के पति और कुछ स्थानीय लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। वो फरीदा की खोज में लगे रहे। इसी दौरान उन्हें जंगल में एक अजगर दिखा। जिसका पेट असामान्य तरीके से फूला हुआ था। संदेह होने पर लोगों ने अजगर को पकड़ा और तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।

Tags - IndonesiaIndonesia newspython swallowed women alive