logo

न्यूयॉर्क : लेखक सलमान रुशदी की हालत गंभीर, न्यूयॉर्क में हुआ था जानलेवा हमला

salman_rushide_edited.jpg

न्यूयॉर्क:

 

मशहूर लेखक सलमान रुशदी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल अभी उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। हमले के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि चाकू के हमले से उनका लीवर बुरी तरह जख्मी हो गया है और हाथ की नसें कट गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सर्जरी के बाद सलमान रुशदी अपनी एक आंख खो सकते है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

कब हुआ हमला

शुक्रवार को अंग्रेजी भाषा के जाने माने लेखक सलमान रुशदी अमेरिका के न्यूयॉर्क में चौटाउक्वा संस्थान के एक कार्यक्रम में बोलने जा रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने स्टेज पर चढ़ कर लेखक को घूसे मारे और चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने गर्दन और पेट में चाकू से वार करके लेखक को बुरी तरह घायल कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक रुश्दी के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं। चाकू से वार के बाद उनका लीवर बुरी तरह डैमेज हो गया है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि वह अभी बात नही कर पा रहे हैं। हमले के बाद फौरन उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गय। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हमलावर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक हमलावर का नाम Hadi Matar  है। उसकी उम्र 24 वर्षीय बताई जा रही है। वह न्यू जर्सी का रहने वाला है। न्यूयॉर्क पुलिस ने यह भी कहा कि चौटाउक्वा में जो घटना हुई, वह हमारे लगभग 150 साल के इतिहास में कभी नहीं हुई।