भाजपा समर्थित निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन में कथित त्रुटियों को लेकर झारखंड कांग्रेस विधानसभा परिसर में धरने पर बैठी। कांग्रेस ने नामांकन रद्द करने की मांग करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर को शिकायत सौंपी है।
गढ़वा में आपूर्ति विभाग के नाजीर पर विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रशासन ने विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जामताड़ा के कटंकी गांव के पास हुए दर्दनाक ट्रैक्टर हादसे में मजदूर लालटू हेंब्रम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जामताड़ा थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुलाडीह गांव के तीन युवक महिला को बहला-फुसलाकर काशीडीह स्थित पलास जंगल के समीप ले गए
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आजसू पार्टी द्वारा मंगलवार को रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर महान जननायक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय में को धरती आबा शहीद बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाई गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जामताड़ा थाना क्षेत्र के तेतुलियाभीटा गांव से दो बच्चों की मां के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला के पति दिलीप यादव ने जामताड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन के अनुसार, उनकी पत्नी मंगलवार सुबह से अचा
मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के चौराही गांव में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना दोपहर करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र स्थित जायदा मंदिर के समीप नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव मंगलवार शाम को बरामद कर लिया गया। युवक की पहचान सोनारी के आदर्शनगर निवासी विक्रम कुमार के 23 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार के रूप में
प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण परियोजना को लेकर पिठोरिया थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों (मुखिया) के साथ सोमवार को थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक डीएसपी अमर कुमार पांडे और इंस्पेक्टर आशीष कुमार मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग करने के आरोप पर करारा प्रहार किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, लोकलाज से चलता है लेकिन का
जामताड़ा जिले की एक अदालत ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 3-3 साल के कारावास की सजा सुनाई है।