logo

हमारी योजना के बोझ तले इतना दब जाएंगे भाजपा वाले कि सात जन्मों तक उठ नहीं पाएंगेः हेमंत सोरेन

पहग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पाकुड़ से मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की। महिलाओं के खाते में पैसे भेजे गये। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं काफी टाइम से सोच रहा था कि आधी आबादी के लिए हम कुछ विशेष करें। आज जो ये ऐतिहासिक दिन आया है। कई चुनौती इस ऐतिहासिक दिन को आने में हमें देखने को मिला। मुझे लगता है कि सब कुछ रहता तो ये आज नहीं साल भर पहले योजना को धरातल पर उतार देते। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि भाजपा के लोग हमारी योजना के बोझ तले इतना दब जाएंगे कि सात जनम तक उठने नहीं पाएगा। इनके पास कोई मुद्दा नहीं हिंदू मुस्लिम करो। सिक्ख ईसाई करो। अगड़ा पिछड़ करो। समाज के अंदर जहर फैलाओ। नेता विधायक को खरीदो बेचो। सरकार को अस्थिर करो। पांच साल तक तो नोचते रहा। सरकार का बाल बांका नहीं कर पाया। लेकिन हमको बंधक बना के रख दिया। 


लेकिन कानून के नजर में आज के दिन में भी रौशनी है। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में इनके जो आरोप थे वो सारे बेबुनियाद निकले और आज मैं आपके सामने खड़ा हूं। ये लड़ाई यही खत्म नहीं होगी। लोकसभा चुनाव में इनलोगों ने पूरे देश में जहर फैलाया, हिंदू-मुस्लिम किया। घर तोड़ो, पार्टी तोड़ो। आखिरकार भगवान राम ने अयोध्या में इनको चेहरा दिखा दिया। अब इनको सरकार चलाने के लिए बैसाखी की जरूरत पड़ती है। 


अब आपको खाते में 15 तारीख को पैसा जाएगा। ये सरकार गांव से चलने वाला सरकार है। हमारी प्राथमिकता में गांव के लोग है। किसानों की 2 लाख तक की ऋण माफी की जा रही है। मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना चल रहा है। आपको जो रोजगार करना है उसके लिए आप स्वतंत्र है सरकार आपको पैसा देगी। गरीबों को हम 2 बार कपड़ा दे रहे हैं। डबल इंजन का सरकार था तो क्यों बुढ़ा बुजुर्ग को पेंशन नहीं दिया। क्यों महिलाओं को पेंशन नहीं दिया। अब ये लोग बोलता है वादा खिलाफी। हम कानून बनाते हैं आदिवासी को नौकरी मिले तो ये लोग कोर्ट चला जाता है। भाजपा शासित राज्यों में वह कानून बन जाता है और यहां कोर्ट चले जाते हैं। हाल फिलहाल में हमने टीचर की बहाली की। अभी और भी बहालियां होंगी। सिपाही का बहाली होना है। कभी ये लोग हमको जेल में डालेगा। कभी विधायक तोड़ेगा कभी मंत्री तोड़ेगा। लेकिन अब हमलोग का ध्यान नहीं भटकेगा। इनकी षडयंत्र को जनता ने नकार दिया है। एक दो महीने में जब चुनाव होगा। तो इन लोगों को इस तरह से नकार देना है कि ये लोग झारखंड में दोबारा दिखे नहीं। अंत में सीएम ने मंईयां सम्मान योजना की बधाई दी।