logo

जीवन संगिनी कल्पना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भावुक शुभकामनाएं, जन्मदिन पर लिखा खास संदेश

जोूगजोूलग1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के जन्मदिन पर संदेश साझा करते हुए उन्हें अपनी “जीवन की सबसे बड़ी ताकत” बताया। उन्होंने लिखा, "मेरी जीवन संगिनी और सबसे बड़ी ताकत कल्पना को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। संघर्ष के दिनों से लेकर आजतक - आपने हमेशा हर कदम पर मेरा अडिग साथ निभाया है, हर चुनौती का डटकर सामना किया है और जब जरूरत पड़ी तो परिवार के साथ-साथ जनता की सेवा में निरंतर अपना योगदान दिया है। आपका साथ मुझे हौसला देता है, आपका विश्वास मुझे ताकत देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मरांग बुरु आपको सदैव स्वस्थ और खुशहाल रखे यही मेरी कामना है।" सच में कल्पना सोरेन ने सीएम के राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन हर उतार चढ़ाव में अहम भूमिका निभाई है। कठिन परिस्थितियों में वह उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं और चुनौतीपूर्ण समय में ढाल बनकर समर्थन दिया। सुखद अवसरों पर पूरे उत्साह के साथ परिवार और समर्थकों के बीच ऊर्जा भरा। कल्पना सोरेन ने हर परिस्थिति में संयम, साहस और समर्पण का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि कल्पना का विश्वास उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और उनका साथ हर चुनौती का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ जनता की सेवा में भी कल्पना सोरेन ने निरंतर योगदान दिया है। हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सुंदर सुंदर तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई है।