logo

पति ने घर के सामने दफना दिया पत्नी का शव, दोनों में होता था विवाद

dafna.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पगदा गांव में एक महिला का शव उसके पति चूना सबर (32) ने घर के सामने दफना दिया है। मृतका की पहचान मिथिला सबर (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। गांव वालों ने बताया कि महिला का पति अक्सर शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतका के दो बच्चे हैं। एक की उम्र 5 साल और दूसरे की 7 साल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट सीओ रंजीत रंजन और बीडीओ किकू महतो की उपस्थिति में शव को निकाला गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।