logo

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राज्यसभा के रास्ते राजनीति में हो सकती है एंट्री, मंत्री श्रवण कुमार ने की पुष्टि

ेगूाेप.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में प्रवेश करेंगे और संभावना है कि उन्हें राज्यसभा के माध्यम से राजनीतिक दुनिया में एंट्री दी जाएगी। मुख्यमंत्री के करीबी मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इससे जुड़ी सारी अटकलों पर विराम लग चुका है। श्रवण कुमार ने बताया कि लंबे समय से बिहार के नौजवानों और जेडीयू के नेताओं की यह मांग थी कि निशांत कुमार पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही औपचारिक घोषणा होगी और निशांत पार्टी के अंदर जिम्मेदारियां संभालेंगे। मंत्री ने कहा कि राज्यसभा के रास्ते उनकी एंट्री की संभावना मजबूत है, लेकिन इसके लिए पार्टी के अंदर अंतिम तैयारियां जारी हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि निशांत कुमार की राज्यसभा एंट्री से जेडीयू की युवा छवि को बल मिलेगा और बिहार में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। इस कदम को पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर अगले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर।