logo

झारखंड में निकोटिन मुक्त गुटखा पर प्रतिबंध नहीं, यहां जानिए क्या है असल दिशा-निर्देश  

GUTKA.jpg

रांची  
झारखंड में गुटखा को लेकर फैली भ्रांति को स्वास्थ्य विभाग ने दूर कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार लगभग एक महीने पहले विभाग द्वारा जारी आदेश बिल्कुल सही है। उस आदेश में सिर्फ उन गुटखों को प्रतिबंधित किया गया है जिसमें निकोटिन की मात्रा तय लेवल से अधिक है। सभी तरह के गुटखों की बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं है। राज्य में निकोटीन मुक्त गुटखों की बिक्री जारी रहेगी। मालूम हो कि पिछले एक महीने से झारखंड में गुटखा की बिक्री प्रतिबंधित कर दिए जाने की बात कही जा रही थी। इसको लेकर पान दुकान और गुटखा दुकानों पर इसकी बिक्री रुक गई थी। छापेमारी के डर से पान दुकान और गुटखा दुकान इस खाद्य पदार्थ को नहीं रख रहे थे। हालांकि कालाबाजारी में गुटखा की खूब बिक्री हो रही थी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest