रांची
बिहार दिवस के शुभ अवसर पर "स्नेह मिलन समारोह" का आयोजन भाजपा रांची महानगर द्वारा हरमु स्थित मारवाड़ी भवन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (जल शक्ति मंत्रालय) व सांसद (मुजफ्फरपुर), भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राज भूषण चौधरी ने कहा कि झारखंड और बिहार का रिश्ता दिल का नाता है। दोनों राज्यों की संस्कृति और परंपराएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण को एक मां ने जन्म दिया और दूसरी मां ने पाला, उसी तरह झारखंड में बसे लाखों लोगों की जन्मभूमि और कर्मभूमि अलग-अलग हो सकती है, लेकिन वे दोनों को समान महत्व देते हैं। ऐसे में प्रत्येक बिहारी नागरिक का यह दायित्व बनता है कि वह अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि की समान चिंता करे और दोनों के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाए।
भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड और बिहार का इतिहास एक है। संयुक्त बिहार का गौरवशाली अतीत रहा है, और अखंड भारत के शासन में बिहार की भूमिका प्रमुख रही है। बिहार ज्ञान, शौर्य और वीरता की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बसे बिहार के नागरिकों का योगदान झारखंड के विकास में अतुलनीय है। भले ही प्रशासनिक रूप से दोनों राज्य अलग हों, लेकिन सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से वे आज भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित:
डॉ. राज भूषण चौधरी, बाबूलाल मरांडी, नितिन अभिषेक, सीपी सिंह, बालमुकुंद सहाय, गणेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, समरी लाल, राकेश भास्कर, शिवपूजन पाठक, रमेश सिंह, वरुण साहू, आरती सिंह, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, के.के. गुप्ता, नीरज सिंह, विनय सिंह, विश्वजीत सिंह, रोमित नारायण सिंह सहित भाजपा रांची महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता और मैथिली, मगही, भोजपुरी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।