द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय ने फागु बेसरा के साथ मुलाकात की। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा भी मौजूद रहें। इन लोगों ने सीएम से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री से बाजार शुल्क से संबंधित विधेयक में 2 प्रतिशत टैक्स के अधिरोपण पर पुनर्विचार करने का आग्रह की है । उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार की जीएसटी इत्यादि में वृद्धि जैसी जनविरोधी नीतियों से पूर्व से ही राज्य और देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। ऐसी परिस्थिति में जनता के हित में बाजार शुल्क से संबंधित विधेयक में दो प्रतिशत टैक्स के अधिरोपण से जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ने की संभावना है। अतः इसपर पुनर्विचार करते उचित निर्णय लें।
ये भी पढें:- अजब-गजब : भाभी को ननद से हुआ प्यार, चुपके से दोनों ने लिए सात फेरे, फिर जो हुआ.....

वर्तमान हालात से अवगत कराया
उन्होंने मुख्यमंत्री को झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन विधेयक-2022 की वजह से राज्य में उत्पन्न हालात से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा के द्वारा बाजार शुल्क से संबंधित विधायक पारित कराया गया है। इस विधेयक को राज्यपाल के द्वारा भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसमें बाजार समिति के माध्यम से राज्य के थोक विक्रेताओं के द्वारा खाद्यान्न एवं रोजमर्रा की अन्य आवश्यक वस्तुओं का व्यापार किया जाता है । उक्त विधेयक में प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार समिति के माध्यम से क्रय- विक्रय की जाने वाली वस्तुओं पर 2 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है। जिससे इन सभी वस्तुओं के उपभोक्ताओं मूल्य में वृद्धि होने की संभावना है । ऐसे में जनता को राहत देने और महंगाई का अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़े। इसके लिए बाजार शुल्क विधेयक में 2 प्रतिशत टैक्स के अधिरोपण पर पुनर्विचार करें।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT