द फॉलोअप डेस्क
अडानी प्रकरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेता 13 मार्च यानि आज राजभवन का घेराव करेंगे। हिंडनवर्ग पर अडानी प्रकरण की जांच जेपीसी से कराने और इस मामले में एलआईसी और एसबीआई को हुए नुकसान के विरोध में झारखंड कांग्रेस रांची में राजभवन का घेराव करेगी। राजभवन घेराव से पहले कांग्रेस कोटे से हेमंत सरकार में शामिल सभी मंत्री और विधायक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,कार्यकारी अध्यक्ष,प्रदेश उपाध्यक्ष,महासचिव,पीसीसी और कांग्रेस के सभी संगठित जिलों के जिलाध्यक्ष मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास जुटेंगे।

कचहरी चौक होते हुए राजभवन के लिए मार्च करेंगे
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के पास एकत्रित होंगे। उसके बाद वहां से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में कचहरी चौक होते हुए राजभवन के लिए मार्च करेंगे। राजीव रंजन ने आगे बताया कि राजभवन मार्च केंद्र की मोदी सरकार के घोर पूंजीवादी नीति के विरोध में है। यह एक ऐसी नीति है जिसके चलते देश की सारी पूंजी पीएम मोदी के नजदीकी चंद उद्योगपतियों तक सिमट जा रही है। छोटे और मंजिलें उद्योग जो सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराते हैं वह बीमार और समाप्त होते जा रहे हैं। राजीव रंजन ने बताया कि कैसे भारत जीवन बीमा निगम,ऑल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निवेश किए गए गरीबों मध्यवर्ग का पैसा बर्बाद हो गया और भारत सरकार जेपीसी जांच तक के लिए तैयार नहीं है।

शेयरों के मूल्य में 52 करोड़ रुपये की गिरावट आई
अडानी समूह के शेयरों में निरंतर बिकवाली के कारण 31 दिसंबर 2022 से समूह में एलआईसी के शेयरों के मूल्य में 52 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इनका मूल्य अब मात्र 32 करोड़ रुपये रह गया है। और एलआईसी तथा इसके करोड़ों पॉलिसीधारकों द्वारा कमाया गया सारा लाभ जो स्टॉक मार्केट में हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग के कारण हुआ था। उसका सफाया हो गया है और एलआईसी को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। किसने भारत की वित्तीय प्रणाली के इस स्तंभ को आपके पसंदीदा व्यवसायी के लिए इतने जोखिम भरे सौदे में शामिल होने के लिए मजबूर किया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT