झारखंड में लोकसभा चुनाव 4 चरणों में होंगे। वहीं, गांडेय विधानसभा के लिए उपचुनाव भी इसी दौरान होगा।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार 7 फेज में चुनाव होंगे। नतीजे 4 जून को आएंगे। झारखंड में बात करें तो झारखंड में इस बार 4 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।
देश के 12 राज्य ऐसे हैं, जहां महिला वोटरों की संख्या पुरुष मतदाताओं से ज्यादा हो गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों के एलान से पहले कहा कि दुनिया के लिए भी ये साल चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है।
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल औऱ डीजल की कीमतों में लक्षद्वीप के एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप समूह में 15 रुपये प्रति लीटर की कमी कर दी है।
मध्यप्रदेश में बीजेपी कोटे से राज्यसभा सासंद अजय प्रताप सिंह ने ठीक लोकसभा चुनाव से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रताप सिंह ने इसी के साथ कहा है कि बीजेपी के शीर्ष नेता जो कहते हैं, वो करते नहीं हैं।
बीआरएस (Bharat Rashtra Samithi) पार्टी की नेता के कविता ने ED की द्वारा उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी और अवैध बताया है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED की ओर से राहत मिल गयी है। केजरीवाल को फिलहाल जांच एजेंसी समन नहीं भेजेगी।
भारतीय निर्वाचन आयोग आज चुनाव की घोषणा करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। आज दोपहर बाद 3 बजे चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा।
इवीएम पर फिर एक बार विश्वास जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दो रिट याचिकाएँ खारिज कर दीं। इनमें एक याचिका 19 लाख से अधिक इवीएम के गुम हो जाने से संबंधित थी जबकि दूसरी चुनाव में बैलेट पेपर के उपयोग से संबंधित थी।
लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कल हो सकता है। इसे लेकर चुनाव आयोग द्वारा दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।