logo

Farmers Movement : आज कैंडल मार्च, 29 फरवरी तक दिल्ली कूच नहीं करेंगे किसान; आगे का ये है प्लान 

FARMERS.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
किसान आंदोलन में शामिल संगठनों ने 4 आंदोलनकारियों की मौत और हरियाणा पुलिस के विरोध में आज कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की है। वहीं 26 फरवरी को किसान संगठन केंद्र सरकार का पुतला दहन करेंगे। इसके साथ ही आगे की रणनीति तय करने के लिए किसानों की और अहम बैठक आज होने की सूचना है। बता दें कि आज के दोनों कार्यक्रम संयुक्त किसान मोर्चा औऱ किसान मजदूर की कल हुई बैठक में लिये गये थे। फिलहाल किसान हरियाणा और पंजाब की दिल्ल सीमाओं पर डटे हुए हैं। बता दें की खनौरी बोर्डर पर पुलिस के साथ झड़प में किसान शुभ करण सिंह की मौत बुधवार को हो गयी थी। इसमें दर्जनभर पुलिस कर्मी भी घालय हो गये थे। इसके बाद किसानों ने दिल्ली मार्च का कार्यक्रम टाल दिया था। इसी को आज आगे बढ़ाया गया है।  

अगले चार दिन का किसानों का ये है प्लान 
24 को  शुभकरण सिंह और तीन अन्य किसानों की मौत ते विरोध में अखिल भारतीय कैंडल मार्च। 
25 फरवरी को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता विश्व व्यापार संगठन की नीतियों से आंदोलनकारियों को अवगत करायेंगे। 
26 फरवरी को WTO का पुतलादरण कार्यक्रम। 
27 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर संघर्ष समिति की बैठक होगी। इसी में दिल्ली कूच कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा। 


क्या कहा किसान नेता पंढेर ने 
इधर अखिल भारतीय किसान सभा के नेता सरवन पंढेर ने कहा है कि आंदोलनकारियों पर सरकार पहले आंसू  गैस के गोले बरसा रही थी, अब असली गोलियां छोड़ी जा रही हैं। अब तक आंदोलन के दौरान चार लोगों की मौत हो चुकी है। सरवन ने कहा कि हम मौतों की जांच करेंगे। बता दें कि आंदोलनकारी किसानों के साथ केंद्र सरकार की चौथे दौर की वार्ता भी असफल हो चुकी है। इसके बाद किसान दिल्ली कूच करने लगे थे। लेकिन खनौरी बोर्डर पर बुधवार को हुई युवक की मौत के कारण दो दिन के लिए इसे स्थगित कर दिया गया। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने युवक की मौत पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि आंदोलनकारी किसान की मौत के लिए पुलिस औऱ केंद्र सरकार जिम्मेदार है।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn