logo

अजब-गजब : ईंट-भट्टा में मजदूरी करने वाले शख्स के खाते में आए 31 अरब रुपये, जानिए! फिर क्या हुआ

eet_bhata.jpg

डेस्क:
अगर आपके बैंक अकॉउट में 31 अरब रुपए आ जाए तो आप क्या करेंगे। जाहिर से बात है कि आप अपनी स्थिति को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। ऐसे ही कुछ सोचा उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रहने वाले बिहारी लाल ने। बिहार लाल के अकांउट में अचानक कहीं से 31 अरब रुपये आ गए। वो अपने परिवार के साथ रातभर जागता रहा। पत्नी के साथ मिलकर सपने संजोने लगा। उसके सारे सपने छण भर में टूट गए।

इतने पैसे देख उड़े होश
मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज का है। छिबरामऊ तहसील के ग्राम कमालपुर निवासी बिहारीलाल पुत्र धनीराम राजस्थान में ईंट-भट्टे पर काम करता है। इन दिनों वह अपने गांव आया हुआ है। इस घटना को लेकर भास्कर से हुई बातचीत में बिहारी लाल ने कहा कि मैं रविवार को गांव में बैंक मित्र से अपना खाता चेक करवाने गया था। मुझे उम्मीद थी कि खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा आ गया होगा। अकाउंट चेक किया तो 31 अरब 7 करोड़ 49 लाख 45 हजार 625 रुपए थे। इतनी रकम देख मेरे तो होश ही उड़ गए। मैंने सोचा कि अब हमारे भी अच्छे दिन आएंगे। मैंने पैसे निकालने की कोशिश की पहले 20 हजार रुपए निकालने की कोशिश की, लेकिन टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से रुपए नहीं निकल पाए। मैंने दोबारा बैंक मित्र से 10 हजार रुपए निकालने कहा, इस बार में भी रुपए नहीं निकल सके। फिर मैंने सोमवार को बैंक खुलते ही रुपए निकालने की सोची।"

सपने संजोने लगा था परिवार
मैं बैंक से निकला और यह बात अपने परिवार वालों को बताने के लिए घर पहुंचा मैंने घर जाकर यह बात परिवार के लोगों को बताई। मैं अपने परिवार के साथ रातभर जागता रहा। पत्नी ने मिलकर सपने संजोने लगा। हम लोगों ने सोचा था कि पहले हम घर बनवाएंगे। बेटी-बेटों की शादी करेंगे, लेकिन एक चिंता मुझे सता रही थी कि जब मैं अरबों रुपए लेकर घर आऊंगा तो पुलिस ये पैसा जब्त न कर ले। फिर मैंने इस बारे में अपने एक दोस्त को बताया उसने मुझे सलाह दी कि तुम गांव के लोगों को भी कुछ पैसे दे देना तो कोई तुम्हारे खिलाफ नहीं बोलेगा सब तुम्हारा साथ देंगे। दोस्त की बात सुनकर मुझे थोड़ी हिम्मत मिली फिर मैं सो गया।


31जुलाई को शाम 5.42 बजे स्टेटमेंट में 270785813894.2324 रुपये
इस मामले पर मिनी बैंक संचालक विमलेश का कहना है कि 31जुलाई को शाम 5.42 बजे स्टेटमेंट में 270785813894.2324 रुपये और अगले दिन पहली अगस्त को सुबह 11.35 बजे 31074945625.2384 रुपये दिख रहे थे। साथ ही बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम अभिषेक सिंह ने बताया, बैंक खाते में अरबों रुपये पहुंचने और निकलने की बात गलत है। उस खाते में 126 रुपये ही पड़े हैं। 

लाल  ईंट-भट्टे पर काम करता है बिहारी लाल
बता दें कि बिहार लाल  ईंट-भट्टे पर काम करता है। वह दिनभर के 700 रुपये और महीने के 20000 रुपये कमा लेते है। इन दिनों वह अपने गांव आया हुआ है। उनकी पांच बेटियां हैं जिनमें से 2 की शादी हो गई है। उन्होंने बताया कि 2 दिन अगर मजदूरी न मिले तो परिवार के 9 लोगों को भूखा सोना पड़ता है। घर पर कई-कई दिनों तक सब्जी-दाल नहीं बन पाती। बेटे-बेटी किसी तरह नमक, अचार या गुड़ के साथ रोटी खाकर दिन गुजारते हैं। 31 अरब खाते में आए तो सोचा कि परिवार की किस्मत बदल जाएगी। हम लोग सपने संजोने लगे थे, लेकिन सब खत्म हो गया।