logo

62 यात्रियों को लेकर उड़ी इंडोनेशिया की प्लेन क्रैश, घटना स्थल से मिल रहे शरीर के चीथड़े

3945news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क 
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के एयरपोर्ट से 62 यात्रियों को लेकर उड़ी प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है या कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। यह घटना शनिवार दोपहर के बाद की है। 



ये भी पढ़ें.....

जानकारी मिली कि उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही विमान को संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था। विमान 10,900 फीट की ऊंचाई पर था, इसके बाद 60 सेकेंड में ही 10 दजार फीट नीचे आ गिरा। आखिरी बार समुद्र तल से महज 250 फीट उपर विमान से संपर्क हुआ था। विमान राजधानी जकार्ता से बोर्नियो द्वीप जा रही थी।

 

घटनास्थल से मिले है शरीर के अंग 
जांचकर्ताओं ने रविवार को कहा कि उन्हें राजधानी के पास बॉडी पार्ट्स (शरीर के अंग) मिले हैं।  हादसा वाले स्थान से यह बैग मिले है। जकार्ता पुलिस के प्रवक्ता यूसरी यूनुस ने मेट्रो टीवी को बताया, "आज सुबह तक, हमें दो बैग मिले हैं, एक बैग यात्री से जुड़ा और दूसरे में बॉडी पार्ट्स (शरीर के अंग) हैं।"