logo

अजब-ग़ज़ब : गर्लफ्रेंड की मां को प्रेमी ने किया किडनी दान, बाद में प्रेमिका कहीं और हो गयी उड़न छू

premi.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
प्यार में इंसान किसी भी हद तक चला जाता है ताकि उसका पार्टनर खुश रह सके। इंसान मुश्किल से मुश्किल कदम उठाने को तैयार हो जाता है। यानी अपना सबकुछ अपने पार्टनर के नाम कर देता है। कुछ ऐसा ही एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के लिए किया, जिसे सुन आप भी अपना सर पकड़ लेंगे। हालांकि प्रेमी ने एक इंसान होने के नाते अच्छा काम किया लेकिन उसे क्या मालूम था कि आगे उसे कितना बड़ा धोखा मिलने वाला है। जनाब ने अपनी किडनी अपनी गर्लफ्रेंड की मां को डोनेट कर दी थी।

 


 

खुद बताई सबको अपनी कहानी

द सन के मुताबिक, शख्स का नाम ऊजिएल मार्टिनेज है। पेशे से एक टीचर हैं और मेक्सिको के रहने वाले हैं। ऊजिएल ने अपनी कहानी शेयर की और बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी एक किडनी दान में दे दी। लेकिन उसके बाद जो हुआ वह आपको और ज्यादा हैरान कर देगा। शख्स ने बताया कि गर्लफ्रेंड की मां के ऑपरेशन के एक महीने बाद ही गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप कर लिया और किसी  और से शादी कर ली। टिकटॉक वीडियो में शख्स दुखी दिख रह हैं। वीडियो को 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

पब्लिक दे रहे रिएक्शन
लोग इस वीडियो को देखने के बाद दुख जाहिर कर रहे हैं।  लोगों ने उन्हें समझाया कि उन्हें दुखी नहीं होना चाहिए, क्योंकि लड़की ने एक सच्चे इंसान को खो दिया है। फिर शख्स ने यह भी बताया कि उनके और उनकी एक्स के बीच अभी भी दोस्ती है। उन्हें उससे कोई शिकायत नहीं है। भले ही दोनों अब अलग हो चुके हैं।