logo

आस्था : कल आ रही हैं मां दुर्गा..जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त...

kalash_sthapana.jpg

डेस्कः
इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक रहेगी। 11 अप्रैल को नवरात्रि समाप्त होंगे। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। शास्त्रों में नौ दिनों की नवरात्रि को बेहद शुभ माना गया है। जानकार पंडितों के अनुसार इस साल माता रानी घोड़े पर आ रहीं है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 02 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। 

 

 

ऐसे करें कलश स्थापना:

कलश की स्थापना मंदिर के उत्तर-पूर्व दिशा में करनी चाहिए और मां की चौकी लगा कर कलश को स्थापित करना चाहिए। सबसे पहले उस जगह को गंगाजल छिड़क कर पवित्र कर लें। फिर लकड़ी की चौकी पर लाल रंग से स्वास्तिक बनाकर कलश को स्थापित करें। कलश में आम का पत्ता रखें और इसे जल या गंगाजल भर दें। साथ में एक सुपारी, कुछ सिक्के, दूर्वा, हल्दी की एक गांठ कलश में डालें। कलश के मुख पर एक नारियल लाल वस्त्र से लपेट कर रखें। चावल यानी अक्षत से अष्टदल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा रखें। इन्हें लाल या गुलाबी चुनरी ओढ़ा दें। कलश स्थापना के साथ अखंड दीपक की स्थापना भी की जाती है। कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा करें। हाथ में लाल फूल और चावल लेकर मां शैलपुत्री का ध्यान करके मंत्र जाप करें और फूल और चावल मां के चरणों में अर्पित करें। मां शैलपुत्री के लिए जो भोग बनाएं, गाय के घी से बने होने चाहिए। या सिर्फ गाय के घी चढ़ाने से भी बीमारी व संकट से छुटकारा मिलता है।

 


अब आपको यह भी बता देतें हैं कि आपको अपने उपवास के दौरान किन खाद्य पदार्थो का खाली पेट में सेवन नहीं करना है। 

1. चाय 
कई लोगों को सुबह उठकर चाय पीने की आदत होती है। लेकिन सुबह खाली पेट में चाय पीने से आपको एसिडिटी, पेट दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह आपके पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है और ब्लड शुगर जैसी तकलीफ भी हो सकती है। सबसे जरूरी बात की इसके सेवन से आपको किसी तरह की कोई पोषण नहीं मिलता है। 
2. दूध और दही
दूध और दही एक अच्छा आहार है लेकिन इसे व्रत के दौरान खाली पेट में न खाएं क्योंकि यह आपके शरीर में एसिड का स्तर बढ़ा सकता है। सुबह के समय संतृप्त वसा और प्रोटीन का विपरीत प्रभाव हो सकता है। साथ ही यह आपकी आंतों के एंजाइम को भी प्रभावित कर सकते हैं इसलिए सुबह के समय प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ लेने से बचें। 
3. केला 
केला का सेवन आप दिन के समय में कर सकते हैं लेकिन सुबह खाली पेट नहीं क्योंकि जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि एसिडिक चीजों के सेवन से आपको अपच, सीने में जलन और गैस की दिक्कत आ सकती है। 


4. तले भूने खाद्य पदार्थ 
व्रत के दौरान आपको किसी भी तरह के तले भूने पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको कई तरह की समस्या हो सकती है। हमेशा व्रत के दौरान उबला हुआ खाना खाने की कोशिश करें और स्वस्थ रहें। 

5. कच्ची सब्जियां
व्रत के दौरान कई लोग कुछ सब्जियों भी लेते हैं। ऐसे में कच्ची सब्जियां आपके लिए सही विकल्प नहीं हो सकता है। कच्ची सब्जियां में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसका सुबह के समय सेवन करना आपके लिए सही नहीं हो सकता है इसलिए खाली पेट कच्ची सब्जियों का सेवन न करें। इससे पेट फूलने और दर्द की परेशानी भी हो सकती है। 
6. साइट्रस फल 
खट्टे फल अगर सही समय पर खाए जाएं तो ये हमेशा सेहतमंद होते हैं। खाली पेट खट्टे फल खाने से एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है। इसके अलावा, फलों में बहुत अधिक फाइबर और फ्रुक्टोज भी खाली पेट खाने पर आपके पाचन तंत्र को धीमा कर सकते हैं। आपको विशेष रूप से सुबह-सुबह अमरूद और संतरे जैसे सख्त रेशों वाले फल खाने से बचना चाहिए। इससे आपका पूरा दिन प्रभावित हो सकता है।