सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्करी रोकने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत पुलिस ने टोल फ्री नंबर 1800 3 456256 जारी किया है। इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से पीड़ित या अन्य व्यक्ति कॉल करके प्रताड़ना की सूचना पुलिस को दे सकता है।
झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने वाली है। इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने भारत निर्वाचन आयोग की टीम 23 सितंबर को रांची आएगी।
झारखंड में 21 और 22 सितंबर को होने वाली (JSSC-CGL) की परीक्षा को लेकर प्रशासन काफी गंभीर नजर आ रही है। इस संबंध में शुक्रवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव के होल्या टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दादा पर अपने पोते की हत्या करने और शव को आहर में फेंकने का आरोप लगा है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।
झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (JSSC-CGL) की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को रांची समेत अन्य जिलों में आयोजित होने वाली है। पलामू जिले में भी परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। पलामू जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने
झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच बाढ़ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। झारखंड में 3 दिनों तक लगातार हुई बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम से पानी छोड़ने के बाद से पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। पश्चिम बांगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारख
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज (20 सितंबर) झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर राज्य सरकार मुहर लगा सकती है।
खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना घटी है। यहां एक आदिवासी स्कूली छात्रा के साथ 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना बुधवार दोपहर की है, जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। पुलिस को इसकी जानकारी गुरुवार को दी गयी।
OBC एकता अधिकार मंच के सदस्यों ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात की। झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद के निर्देशानुसार केंद्रीय सचिव गोरखनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इस मांग पत्र में राज्य में जातीय
झारखंड के रजरप्पा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां बुधवार सुबह 11 बजे रजरप्पा की दामोदर नदी में एक महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर छलांग लगा ली। घटना मां छिन्नमस्तिका मंदिर के पास की है। महिला ने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर अपने पति और सास-ससुर पर आत्म
झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अपने रिश्तेदारों को औद्योगिक क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराने के मामले में सरकार से 4 सप्ताह में जवाब मांगा है। अदालत जानना चाहता है कि प्रार्थी सुनील महतो की शिकायत के आवेदन पर क्या कार्रवाई की गई है।
झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट में मिट्टी के मकान से पुलिस ने एक आदिवासी महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया है । महिला की पहचान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के खैरबनी निवासी धनी हांसदा (22) के रूप में हुई। महिला 6 सितंबर से लापता थी।