धनबाद के चिरुकुंडा मंदिर के सामने सड़क हादसे में दसवीं की एक छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान 16 वर्षीय प्रिया कुमारी के रूप में हुई है।
झारखंड के मजदूरों का पलायन रुक नहीं रहा है। जिसका फायदा दलाल किस्म के लोग उठा रहे हैं।
झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने आठ और नौ अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
झारखंड कांग्रेस के नेताओं की बैठक बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के वरीय नेताओं के साथ हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने की।
बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 से राज्य में क्रियान्वित करने की स्वीकृति मिल गई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सार्थक प्रयास से लगातार मानव तस्करी का शिकार बने बालक-बालिकाओं को मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वासित किया जा रहा है।
जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड के खुटोजोरी गांव में किसान वामपदो महतो की वज्रपात से मौत हो गयी।
झारखंड में इस साल मॉनसून कमजोर रहा है, जिसके कारण बारिश में 19 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के जारा टोला तालाब में डूबने से मजदूर शिवकुमार की मौत हो गई। मृतक मजदूर पलामू का रहने वाला है और रामगढ़ में काम करने आया था।
गिरिडीह के तारातांड़ क्षेत्र के तारातांड़ गांव में मंगलवार शाम तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। बच्चों के परिजन घटना के समय धनरोपनी में व्यस्थ थे।
लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के मन्हो सियां टोली गांव की एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। महिला की पहचान 30 वर्षीय रीता कुमारी के रूप में हुई है।
झारखंड कैबिनेट की बैठक आज प्रोजेक्ट भवन में होगी। शाम चार बजे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है।