विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड के अति सुदूरवर्ती पंचायत मनातू के ग्राम मसूरिया लाजीदाग पहुंच मार्ग में ग़दुर बिगवा नदी पर पुल निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इस पुल का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना
सदर थाना क्षेत्र के कारोबारी राजेंद्र कुमार गुप्ता के यहां छापेमारी चल रही है। राजेंद्र कुमार गुप्ता के यहां इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। आज सुबह पांच बजे ही इनकम टैक्स की टीम कोयला कारोबारी के घर पहुंच गई थी।
रानीचुवा में एक मामुली विवाद में महिला की हत्या कर दी गई। मामला पंचायत के तुरी टोला का है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में लगे सरकारी चापानल से पानी लेने पर महिला को इतनी बुरी तरह पीटा गया की उसकी मौत हो गयी। महिला की पहचान फूलमती देवी (20) के रूप में हुई
इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि इंसान तो इंसान पेड़-पौधे भी त्रस्त हैं। गर्मी आते ही जगह जगह पर जंगल में आग लगा जाती है। फिलहाल चौपारण प्रखंड के बिगहा जंगल में आग लग गई है।
हाथियों के झुंड आये दिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नुकसान पहुंचाता रहता है। ताजा मामला आया है चलकुशा प्रखंड के बेडमककी से। यहां एक दंपत्ति को हाथियों के झुंड ने कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प